फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Post-mortem of married woman's body conducted under camera surveillance; cremation performed in the presence of the police.

Sonebhadra News: कैमरे की निगरानी में विवाहिता के शव का हुआ पोस्टमार्टम, पुलिस की मौजूदगी में दाह संस्कार

Sun, 03 May 2026 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Post-mortem of married woman's body conducted under camera surveillance; cremation performed in the presence of the police.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बभनी। थाना क्षेत्र के घघरा ग्राम पंचायत के चकेलवा टोला में शुक्रवार को नवविवाहिता का शव नाले के किनारे पेड़ पर फंदे से लटकता मिला था। देर रात दुद्धी सीएचसी में शव का पोस्टमार्टम हुआ। पूरी प्रक्रिया कैमरे की निगरानी में कराई गई। शनिवार को सुबह परिजन शव लेकर घर पहुंचे। फोर्स की मौजूदगी में सुबह लगभग साढ़े दस बजे दाह-संस्कार किया गया।

25 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज में शादी के बाद विवाहिता अपने पति के साथ 30 अप्रैल को मायके आई थी। अभी हाथ की मेंहदी और पांव का महावर भी नहीं छूटा था कि उसकी अर्थी उठ गई। पिता का आरोप है कि बेटी की हत्या की गई है। उसने गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मौत के सही कारणों को जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर देर रात कैमरे की निगरानी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शनिवार को गांव में अंतिम संस्कार हुआ। उन्होंने बताया कि परिजनों को बुलाया गया है। उनकी तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed