{"_id":"673f6c0cf4c69b986406e433","slug":"pollution-in-singrauli-is-like-delhi-aqi-crosses-300-sonbhadra-news-c-194-1-son1003-120736-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: दिल्ली जैसा हुआ सिंगरौली में प्रदूषण का हाल, एक्यूआई 300 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: दिल्ली जैसा हुआ सिंगरौली में प्रदूषण का हाल, एक्यूआई 300 के पार
विज्ञापन
सोनभद्र/अनपरा। सर्दी के साथ ही प्रदूषण का स्तर भी बढ़ने लगा है। ऊर्जांचल की हवा भी दिल्ली की तरह खतरनाक श्रेणी में पहुंच गई है। बृहस्पतिवार को सिंगरौली व आसपास का वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के पार दर्ज किया गया। इसका असर जिले के अनपरा और शक्तिनगर क्षेत्र में भी दिखा। खराब वायु गुणवत्ता के चलते सांस के मरीजों की समस्या बढ़ने लगी है। डॉक्टरों ने लोगों को मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।
कोयला व तापीय विद्युत परियोजनाओं के चलते जिले के अनपरा-शक्तिनगर की हवा सामान्य दिनों में भी प्रदूषित रहती है। सर्दी में वातावरण की नमी के चलते स्थिति गंभीर हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के समीर एप पर दीपावली के बाद से अनपरा-शक्तिनगर से लगते सिंगरौली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 200 से 300 के बीच बना हुआ था। बुधवार को एक्यूआई ने 300 का आंकड़ा भी पार कर लिया। लगातार दूसरे दिन भी सिंगरौली में एक्यूआई 300 के पार दर्ज किया किया गया। हवा में प्रदूषण का असर अनपरा-शक्तिनगर परिक्षेत्र में भी महसूस किया गया है। दिन में भी यहां वातावरण में धुंध छाई रही। धूल-मिट्टी के गुबार ने लोगों को बेहाल किया है। सबसे ज्यादा मुश्किल सांस के रोगियों की बढ़ी है। प्रदूषण के महीन कण सांस के जरिये लोगों के फेफड़ों में पहुंचकर नुकसान पहुंचा रहे हैं। वायु प्रदूषण को कम करने के लिए जिला प्रशासन ने परियोजनाओं को एंटी स्माॅग गन से पानी छिड़काव के लिए निर्देशित किया है, लेकिन परियोजनाओं की ओर से सड़कों पर पानी गिराकर सिर्फ कोरम पूरा किया जा रहा है।
पिछले पांच दिनों में सिंगरौली का एक्यूआई::
तिथि: एक्यूआई
17 नवंबर: 226
18 नवंबर: 201
19 नवंबर: उपलब्ध नहीं
20 नवंबर: 314
21 नवंबर: 311
(स्रोत: सीपीसीबी का समीर एप)
-- -
वर्जन....
बुजुर्गाें, सांस के रोगियों और सुबह टहलने वाले लोगों को सूरज निकलने के बाद ही टहलने और सड़कों पर मास्क पहनकर निकलने की सलाह दी जा रही है। - डॉ. रवि प्रताप, चिकित्सा अधीक्षक संयुक्त चिकित्सालय डिबुलगंज।
विज्ञापन
-- -
ओबरा, डाला में भी हालत खराब
सोनभद्र। हवा में प्रदूषण की स्थिति ओबरा, डाला के खनन क्षेत्र में भी खराब श्रेणी में पहुंच गई है। यहां भी एक्यूआई 200 के ऊपर बना हुआ है। वातावरण में दिन भर धुंध छाई रही। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर डाला बाजार में चारों तरफ धुंध देखी जा सकती है। डाला से ओबरा मार्ग की दशा काफी बदतर है। क्रशर प्लांटों पर रात में भी कार्य होने के चलते लोगों का घरों से बाहर सांस लेना दूभर है।
शाम 5 से 10 बजे तक बंद रहेंगे क्रशर प्लांट
सोनभद्र। प्रदूषण की स्थिति को देखते क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शाम 5 से रात्रि 10 बजे तक क्रशर प्लांटों के संचालन पर रोक लगा दी है। क्षेत्रीय अधिकारी की ओर से जारी पत्र में क्रशर प्लांट संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वह इस अवधि में प्लांट का संचालन बंद रखें। इसके अलावा संचालन अवधि में भी परिसर के अंदर, बाहर और मार्ग पर पानी का छिड़काव कराते रहें। निरीक्षण में अगर इसकी अनदेखी पाई गई तो संबंधित क्रशर प्लांट संचालक की जवाबदेही तय करते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी।