फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Polling stations will be monitored via CCTV during the MLC elections.

Sonebhadra News: एमएलसी चुनाव में सीसीटीवी से होगी मतदान केंद्रों की निगरानी

Thu, 15 Oct 2026 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Polling stations will be monitored via CCTV during the MLC elections.
सोनभद्र। विधान परिषद निर्वाचन को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मतदान केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। मतदान के दिन सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट भ्रमणशील रहकर निर्वाचन प्रक्रिया और व्यवस्थाओं पर नजर रखेंगे। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण में अधिकारियों को ये निर्देश दिए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट मतदान से पहले अपने निर्धारित क्षेत्रों और मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें। मतदान के दिन निर्धारित समय पर मतदान शुरू कराया जाए और इसकी सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को दी जाए। उन्होंने मतदान से जुड़ी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करने के निर्देश भी दिए। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया के विभिन्न चरणों की जानकारी दी गई। पोलिंग एजेंटों को प्रवेश पास जारी करने, उनकी उपस्थिति में मतपेटी तैयार कराने और मतदान अभिकर्ताओं के बैठने की निर्धारित प्राथमिकता के बारे में बताया गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि पोलिंग एजेंट निर्वाचक नामावली की चिह्नित प्रति मतदान समाप्त होने तक मतदेय स्थल से बाहर नहीं ले जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed