फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Polling parties reached the booths, voting today.

बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां, मतदान आज .

Fri, 11 Jun 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Polling parties reached the booths, voting today.
सोनभद्र। जिले में रिक्त बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पद के निर्वाचन के लिए 12 जून को मतदान होगा। मतदान संबंधित तैयारी शुक्रवार की शाम को पूरी कर ली गई और देर शाम तक पोलिंग पार्टियां पोलिंग बूथों पर पहुंच गईं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चुनाव होगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह ने बताया कि जिले में क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) के सात पद और ग्राम पंचायत सदस्य पद के रिक्त 154 पदों के लिए चुनाव कराया जा रहा है। चुनाव कराने के लिए प्रत्येक पोलिंग बूथों पर चार-चार कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस तरह से चुनाव में 332 कर्मियों की ड्यूटी लगी है। इसके अलावा 21 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है। शुक्रवार की शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई। चुनाव संबंधी पूरी तैयारी है। शाम छह बजे तक पोलिंग बूथों पर मतदान होगा। म्योरपुर: ब्लॉक की नौ ग्राम पंचायतों में वार्ड सदस्यों के रिक्त पदों के लिए शनिवार को मतदान होगा। इसी के मद्देनजर शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालय से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। एडीओ पंचायत अजय कुमार सिंह ने बताया कि म्योरपुर के किरवानी, सिरसोती, महरीकला, पिपरी, रणहोर, कोटा, बांसी और बेलवादह में ग्राम पंचायत सदस्य पद पर चुनाव होगा। चुनाव कराने के लिए कुल 12 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया है। शाहगंज के बेलटाड़ ग्राम पंचायत में रिक्त पड़े सदस्यों के चुनाव के लिए पोलिंग पार्टी मतदान स्थल पर दोपहर तक पहुंच गई। लेखपाल अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया ग्राम पंचायत बेलाटांड़ में वार्ड संख्या तीन, पांच, छह, सात, नौ में लगभग एक हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि इरशान खान ने कहा प्राथमिक विद्यालय शाहगंज में सकुशल पोलिंग पार्टी पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed