{"_id":"625c192fa6c537778618184a","slug":"police-team-camped-in-jharkhand-in-search-of-robbers-sonbhadra-news-vns6487405175","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों की तलाश में पुलिस टीम ने झारखंड में डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुटेरों की तलाश में पुलिस टीम ने झारखंड में डाला डेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र में एक मुनीम से ढाई लाख रुपये लूट के मामले में रविवार को झारखंड में सोनभद्र पुलिस की तीन टीम ने डेरा डाल दिया है। अब तक की जांच में पुलिस को लुटेरों का लोकेशन झारखंड मिला है लेकिन एक भी लुटेरे हत्थे नहीं चढ़े हैं। उधर, कई दिन बीतने के बाद भी लुटेरों को पकड़ने में नाकाम टीमों के प्रभारियों को एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने फटकार लगाई है। उन्होंने टीमों को 48 घंटे के भीतर बदमाशों को पकड़ कर घटना का पर्दाफाश करने का निर्देश दिया है।
पांच दिन पूर्व जिले से सटे झारखंड के गढ़वा जिला निवासी कपड़े के थोक व्यापारी विजय कुमार का मुनीम विष्णु अपने एक सहयोगी के साथ तकादे के लिए सोनभद्र में आया था। पैसा वसूलने के बाद दोनों बाइक से लौट रहे थे। इसी बीच कोन-विंढमगंज के बीच पहाड़ी मार्ग पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने असलहों के बल पर मुनीम और उसके सहयोगी को रोक कर करीब ढाई लाख लूट कर फरार हो गए। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी हुई है। एएसपी विजय शंकर मिश्रा, सीओ ओबरा शंकर प्रसाद के पर्यवेक्षण में चार टीमें लुटेरों को पकड़ने के लिए अलग-अलग लगी हुई है। अभी तक की जांच में पुलिस को पता चला है कि लुटेरे झारखंड के रहने वाले हैं। रविवार को कोन एसओ रमेश यादव, एसओजी प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह और स्वाट टीम प्रभारी शशिभूषण यादव दलबल के साथ अलग-अलग झारखंड में लुटेरों को पकड़ने के लिए छापेमारी करने में जुटे रहे। एएसपी विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि लुटेरों के बारे में सुराग मिल गया है। पुलिस की टीमें झारखंड में लुटेरों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।