फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Police stopped Congressmen taking out candle march

Sonebhadra News: कैंडल मार्च निकाल रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका

Thu, 05 Dec 2024 10:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Police stopped Congressmen taking out candle march
साेनभद्र। राहुल गांधी को संभल जाने से रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को चाचा नेहरू पार्क में कैंडल जलाकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता पार्क से नगर पालिका तक मार्च करने की तैयारी में थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें गेट पर रोक दिया। नोकझोंक के बाद स्वतंत्रता सेनानी स्मारक पर कैंडल जलाकर कार्यकर्ताओं ने रामधुन गाया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामराज गोंड के नेतृत्व में कार्यकर्ता नेहरू पार्क से नगर पालिका कार्यालय स्थित गांधी प्रतिमा तक कैंडल मार्च के लिए एकत्रित हुए थे। हाथों में कैंडल लेकर जैसे ही वह पार्क के बाहर निकले, वहां आए कोतवाल सत्येंद्र राय व कस्बा चौकी इंचार्ज कमल नयन दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उन्हें गेट पर रोक दिया। बिना अनुमति मार्च निकाले पर एतराज जताते हुए आगे न जाने की हिदायत दी। इसे लेकर काफी देर तक कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई, बावजूद पुलिस ने उन्हें मार्च नहीं निकालने दिया। बाद में पार्क के परिसर में निर्मित स्वतंत्रता सेनानी स्तंभ पर कैंडल जलाकर कांग्रेसियों ने रामधुन गाते हुए सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की। प्रदर्शन में प्रदेश सचिव इं.जितेंद्र पासवान, जगदीश मिश्रा, आशुतोष दुबे, गोपाल स्वरूप पाठक, निगम मिश्रा, अमरेश देव, मनोज मिश्रा, राजबली पांडेय, बाबूलाल पनिका, अंशु मद्देशिया, सूरज वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed