{"_id":"5d432abe8ebc3e6cee20bc47","slug":"police-sonbhadra-news-vns4759993116","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस लोगों की हत्या के बाद खुली अस्थायी पुलिस चौकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस लोगों की हत्या के बाद खुली अस्थायी पुलिस चौकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोरावल। जमीन को लेकर हुए खूनी संघर्ष में आदिवासी समुदाय के गोंड़ जाति के दस लोगों की मौत के बाद पूरे देश में चर्चा का विषय बने उभ्भा गांव में अस्थायी तौर पर पुलिस चौकी प्रारंभ कर दी गई है। उभ्भा पुलिस चौकी पर चौकी इंचार्ज, एक एसआई और आधा दर्जन कांस्टेबल की तैनाती कर दी गई है। घोरावल तहसील मुख्यालय से करीब तीस किमी दूर उभ्भा गांव में गत 17 जुलाई को जमीन विवाद में हुए खूनी संघर्ष में जमकर असलहे, लाठी डंडे चले थे, जिसमें गोंड़ समुदाय के तीन महिलाओं समेत दस लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 28 लोग घायल हुए थे। इस संबंध में यज्ञदत्त, गणेश, धर्मेंद्र, नीरज, अशर्फी समेत 28 लोगों पर नामजद और 50 अज्ञात लोगों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद 21 जुलाई को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने उभ्भा गांव का दौरा कर पीड़ितों से मिलकर उन्हें मुआवजा की घोषणा की थी। इसके अलावा गांव के विकास के लिए विभिन्न घोषणाएं करते हुए उभ्भा गांव में पुलिस चौकी स्थापित किए जाने की भी घोषणा की थी। इसके बाद से ही पुलिस विभाग उभ्भा गांव में पुलिस चौकी के लिए जगह की तलाश में लगा हुआ है।
उभ्भा में पुलिस चौकी को अस्थायी तौर पर शुरू करने को लेकर मंगलवार देर शाम पुलिस अधीक्षक ने उभ्भा पुलिस चौकी के लिए इंचार्ज के रूप में अवधेश यादव की नियुक्ति की। इसके साथ ही बुधवार से उभ्भा पुलिस चौकी अस्थायी रूप से शुरू हो गया। यहां चौकी इंचार्ज के साथ एसआई दूधनाथ द्विवेदी एवं छह कांस्टेबल की भी तैनाती की गई है। चौकी प्राथमिक विद्यालय उभ्भा परिसर में संचालित की जाएगी।