{"_id":"66c780cbb267aa3c760acec3","slug":"police-recruitment-exam-today-at-six-centers-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-116983-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: छह केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: छह केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा आज
विज्ञापन
सोनभद्र। यूपी पुलिस में सिपाही भर्ती परीक्षा शुक्रवार को जिले के छह केंद्रों पर होगी। परीक्षा में पहले दिन दोनों पालियों में 4300 से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई। सभी केंद्रों को पुलिस लाइन में बने कंट्रोल रूम से जोड़ दिया गया है। केंद्रों पर परीक्षार्थियों के सत्यापन के लिए एआई की व्यवस्था की गई है। इसके लिए अभ्यर्थियों को दो घंटे पहले ही केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
पेपर लीक होने के कारण रद्द हुई पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर इस बार विशेष सतर्कता बरती जा रही है। केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को केंद्र में न जाने देने का निर्देश दिया गया है। सीसी टीवी कैमरे के अलावा वीडियो रिकाॅर्डिंग के जरिए भी वहां की हर गतिविधि पर निगाह रखी जा रही है। परीक्षा के लिए जिले में कुल छह केंद्र बनाए गए हैं। इसमें पांच केंद्र रॉबर्ट्सगंज व आसपास हैं, जबकि एक केंद्र चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज हाईवे पर ही मधुपुर में है। प्रत्येक केंद्र पर एक स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा इंस्पेक्टर, एसआई समेत 17 पुलिसकर्मी की ड्यूटी रहेगी। परीक्षा केंद्र पर 50 फीसदी स्टाफ बाहर से तैनात किया गया है, ताकि गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं रहे। बृहस्पतिवार को पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक कर शुचितापूर्ण परीक्षा कराने के निर्देश दिए। एएसपी कालू सिंह ने बताया कि सकुशल परीक्षा की तैयारी पूरी हो चुकी है। किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। माहौल खराब करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।
-- -
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
पुलिस भर्ती परीक्षा के सबसे ज्यादा 480 अभ्यर्थी चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज मधुपुर और राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज में हैं। इसके बाद 432 परीक्षार्थी आदर्श इंटर कॉलेज, 384 राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, 240 राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज और 144 परीक्षार्थी राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में नामांकित हैं। परीक्षा सुबह 10 से 12 और दोपहर बाद 3 से 5 बजे तक होगी।
विज्ञापन
-- -
रैन बसेरा फुल, विश्रामालय में भी ठहरे परीक्षार्थी
परीक्षा में शामिल होने के लिए दूरदराज से परीक्षार्थियों के पहुंचने का क्रम बृहस्पतिवार की शाम से ही शुरू हो गया था। हाल यह रहा कि नगर पालिका के समीप स्थित स्थाई रैन बसेरा शाम छह बजे तक ही फुल हो गया था। यहां 50 बेड की सुविधा है। इसके अलावा बड़ी संख्या में अभ्यर्थी रोडवेज परिसर में बने विश्रामालय में भी शरण लिए हुए हैं। संकट मोचन मंदिर के सामुदायिक भवन, परिसर सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी उन्होंने अपने ठहरने की व्यवस्था की थी। महिला अभ्यर्थी परिजनों के साथ पहुंची थी। उन्होंने होटल लॉज में ठिकाना बनाया। जिले के निवासी अभ्यर्थियों का सेंटर मिर्जापुर, प्रयागराज, वाराणसी सहित अन्य जिलों में बनाया गया है। लिहाजा वहां तक पहुंचने के लिए भी वह रोडवेज बसों से रवाना होते रहे।
-- -
परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए बसों को तैयार किया गया है। सभी केंद्र हाईवे पर ही हैं, लिहाजा किसी को दिक्कत नहीं होगी। परिसर में विश्रामालय भी दुरुस्त करा दिया गया है, जिससे अभ्यर्थी सुविधानुसार यहां ठहर सकें। निशुल्क यात्रा के संबंध में सभी परिचालकों को निर्देशों से अवगत करा दिया गया है। -विश्राम, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक।
-- -
0 परीक्षा में इन बातों का ध्यान रखें अभ्यर्थी:
- अभ्यर्थी निर्धारित समय से दो घंटे पूर्व सेंटर पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें, ताकि उनका सत्यापन हो सके।
- परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों की फोटो का मिलान एआई से किया जाएगा, इसलिए अभ्यर्थी अपनी जगह पर किसी और को परीक्षा देने के लिए न भेजें।
- उम्मीदवार केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रति के साथ एक वैध पहचान पत्र मसलन आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस आदि साथ लेकर जाएं।
- परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पूर्व प्रवेश बंद हो जाएगा। लिहाजा समय का पूरा ध्यान रखें।
- केंद्र पर काला या नीला बाल प्वाइंट पेन अपने साथ लेकर जाएं।
- केंद्र पर पेंसिल बॉक्स, कागज के टुकड़े, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, क्रेडिट-डेबिट कार्ड, स्केल, कॉपी, इलेक्ट्रानिक उपकरण आदि लेकर न जाएं।