फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Police personnel in the area were made aware of the ill effects of tobacco

Sonebhadra News: क्षेत्र के पुलिसकर्मियों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक

Sat, 21 Mar 2026 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Police personnel in the area were made aware of the ill effects of tobacco
अनपरा थाने में पुलिसकर्मीयों के दांत की जांच करती डॉक्टरों की टीम। स्रोत जागरूक पाठक
अनपरा। इंडियन डेंटल एसोसिएशन की अनपरा इकाई ने शनिवार को विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर अनपरा थाना परिसर में एक दिवसीय निःशुल्क दंत परीक्षण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के दंत विशेषज्ञ डॉ. संगीता भारती, डॉ. भव्य श्रीवास्तव और डॉ. जोशुआ लियो की टीम ने आधुनिक उपकरणों के माध्यम से पुलिसकर्मियों के दांतों और मसूड़ों की सूक्ष्म जांच की। इस दौरान जवानों को पायरिया, कैविटी (दांतों की सड़न) और मसूड़ों की सूजन जैसी आम समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया। शिविर को संबोधित करते हुए दंत विशेषज्ञों ने कहा कि पुलिसकर्मियों की ड्यूटी अत्यंत कठिन और अनियमित समय वाली होती है।
विज्ञापन

इस व्यस्त दिनचर्या में अक्सर वे अपने स्वास्थ्य, विशेषकर मुख स्वास्थ्य (ओरल हेल्थ) की अनदेखी करतें हैं। दिन में दो बार सही तकनीक से ब्रशिंग, संतुलित आहार और समय-समय पर दंत परीक्षण से भविष्य की गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। डॉक्टरों ने पुलिसकर्मियों को तंबाकू के सेवन से होने वाले ओरल कैंसर (मुख कैंसर) के प्रारंभिक लक्षणों और उसके घातक परिणामों के बारे में चेतावनी दी। नशा त्यागने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के समापन पर अनपरा थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय ने कहा कि इस प्रकार के शिविरों से न केवल जवानों का स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि उन्हें अपनी सेहत के प्रति सजग रहने की प्रेरणा भी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed