{"_id":"62f5423e3023205e2149cb5e","slug":"police-got-a-huge-consignment-of-ganja-two-arrested-sonbhadra-news-vns6687903126","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को मिली गांजे की बड़ी खेप, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को मिली गांजे की बड़ी खेप, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
जिले में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने में जुटी पुलिस को बृहस्पतिवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। करीब 45 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को पुलिस ने चोपन बैरियर के पास से गिरफ्तार किया। कार में फर्श के नीचे गांजे को छिपाकर ओडिशा से यूपी के विभिन्न जिलों में ले जाया जा रहा था। पूछताछ के बाद आरोपियों के खिलाफ चोपन थाने में केस दर्ज कर चालान कर दिया गया। यह जानकारी पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने पत्रकारों को दी।
एसपी ने बताया कि बृहस्पतिवार की भोर करीब चार बजे चोपन बैरियर के पास अपराधियों के धर पकड़ के लिए सिटी सीओ राजकुमार तिवारी के पर्यवेक्षण में फोर्स के साथ चोपन थाना प्रभारी लक्ष्मण पर्वत, एसओजी प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह और सर्विलांस प्रभारी अमित सिंह वाहनों की जांच कर रहे थे। चेकिंग स्थल के कुछ पहले ही डाला की तरफ से आ रहे कार सवार पुलिस को देख वाहन को खड़ा कर भागने की कोशिश करने लगे। हालांकि पुलिस कर्मियों ने पीछा कर चालक समेत दो को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए गुड्डू गुप्ता निवासी भरसर मिल्की, थाना दुबहड़, बलिया और गोपाल छोटेलाल खरवार निवासी बहादुरपुर, थाना कोतवाली नगर बलिया की निशानदेही पर कार की फर्श में बोरियों में छिपाकर रखा गया 45 किलो गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग पांच लाख रुपये है। पूछताछ के दौरान गांजा तस्करों ने बताया कि वे लोग ओडिशा से गांजा लेकर यूपी के विभिन्न जिलों में बेचने जा रहे थे। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए उनका चालान कर कार को सीज कर दिया गया।