{"_id":"65b2316ca01e5845a4057267","slug":"police-fir-in-case-of-11-year-old-girl-molested-in-sonbhadra-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में बच्ची से हैवानियत: शादी में गई थी मां, घर में अकेली 11 साल की मासूम के साथ युवक ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में बच्ची से हैवानियत: शादी में गई थी मां, घर में अकेली 11 साल की मासूम के साथ युवक ने किया दुष्कर्म
Thu, 25 Jan 2024 03:31 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 25 Jan 2024 03:31 PM IST
सार
हैवानियत के बाद आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र जिले के कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कक्षा चार की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
कोतवाली में दी तहरीर में पीड़िता की मां ने बताया कि मंगलवार को वह रिश्तेदार के यहां शादी में गई थी। इसी बीच गांव का ही एक युवक घर पहुंचकर तंबाकू मांगने लगा। घर में उनकी बेटी (11) थी। उसने घर में किसी के न होने की बात बताते हुए युवक को अंदर आने से मना कर दिया। इसके बाद बकरी बांधने चली गई। मौका पाकर पीछे से पहुंचे युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। देर रात परिजन घर पहुंचे तो पीड़िता ने घटना की जानकारी दी। परिजनों ने तत्काल घटना की सूचना अमवार चौकी इंचार्ज मनोज सिंह को दी। कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की मां के तहरीर पर आरोपी राम गुलाम के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच में जुटी है।
विज्ञापन