फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Police collecting details of village dispute

गांवों के विवाद का ब्योरा जुटा रही पुलिस

Wed, 30 Jun 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Police collecting details of village dispute
सोनभद्र। जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के मद्देनजर पुलिस विवादित लोगों की सूची तैयार करने में जुट गई है। मिर्जापुर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक जे रविंदर गौंड ने सभी दारोगाओं और बीट आरक्षियों से उनके क्षेत्र के गांवों में विवादों की स्थिति, प्रभावित लोग सहित अन्य बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है। एक सप्ताह में सभी सीओ के माध्यम से रिपोर्ट एसपी तक भेजनी है। पुलिस उप महानिरीक्षक ने पत्र में लिखा है कि एक जनवरी से 28 जून तक जमीनी विवाद, मकान, नाली, रास्ता, चकरोड आदि से संबंधित विवाद और मारपीट के दर्ज मुकदमों को चिह्नित करते हुए उन विवादों का निस्तारण कराएं। विवादों का निस्तारण न होने पर दोनों पक्षों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करें। ऐसे विवादों से संबंधित गांवों के दारोगा, बीट मुख्य आरक्षी व आरक्षी गांव में जाकर दोनों पक्षों से वार्ता कर यह सुनिश्चित करेंगे कि विवाद में तनाव बना है या नहीं। दोनों पक्षों में सुलह-समझौता हुआ है या नहीं या कौन पक्ष आक्रामक है। उन्होंने सभी सर्किल आफिसरों को उपरोक्त प्रकार के विवादों में पंजीकृत एनसीआर के संबंध में सात बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए निर्धारित संलग्न प्रारूप में सूचना सात दिनों एसपी के माध्यम से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। एसपी के निर्देश पर सभी सीओ सूचनाएं तैयार कराने में जुट गए है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed