फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Police caught three heroin smugglers including woman by siege

घेराबंदी कर महिला समेत तीन हेरोइन तस्करों को पुलिस ने दबोचा

Wed, 23 Jun 2021 07:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Police caught three heroin smugglers including woman by siege
सोनभद्र में मादक पदार्थ के तस्करों के खिलाफ पुलिस ने अभियान छेड़ दिया है। बुधवार को राबर्ट्सगंज नगर के हाइडिल मैदान के समीप घेराबंदी कर पुलिस ने एक महिला समेत तीन हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर तस्करों के कब्जे से करीब 120 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी कीमत 12 लाख आंकी गई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को एएसपी विनोद कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि राबर्ट्सगंज के हाइडिल मैदान के समीप कुछ लोग भारी मात्रा में हेरोइन लेकर किसी को देने के लिए इंतजार कर रहे हैं। एएसपी के निर्देश पर कोतवाल शैलेश राय, स्वाट टीम प्रभारी अमित तिवारी, एसओजी प्रभारी श्याम बहादुर यादव और कस्बा चौकी इंचार्ज ने मुखबिर के बताए गए स्थान पर पहुंच कर खोजबीन में जुट गए। इस दौरान पुलिस को देख एक महिला और दो युवक भागने लगे। संदेह होने पर पुलिस कर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। सीओ राजकुमार तिवारी ने बताया कि पकड़ी गई राबर्ट्सगंज के कांशीराम शहरी आवास निवासी आरती उर्फ मौसी, हिंमांशु और बहुआर गांव निवासी दयाराम के कब्जे से करीब 120 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 12 लाख रुपये है। तस्करों के पास से एक हजार से अधिक नकद बरामद हुआ है। पूछताछ के बाद सभी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed