{"_id":"614635998ebc3e88b87e4e47","slug":"police-and-revenue-officers-improve-functioning-sonbhadra-news-vns6123887157","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस और राजस्व के अफसर सुधारें कार्यप्रणाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस और राजस्व के अफसर सुधारें कार्यप्रणाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुद्धी। मंडलायुक्त योगेश्वर राम ने शनिवार को स्थानीय तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस पर जन शिकायतों की सुनवाई की। उनकी मौजूदगी में कुल 105 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें दो का मौके पर निस्तारण किया गया। पांच के लिए टीम भेजी गई। मंडलायुक्त ने मामलों के निस्तारण में कोरमपूर्ति न करने की हिदायत दी। पुलिस व राजस्व के अफसरों को कार्यप्रणाली सुधारने की नसीहत देते हुए थाना व तहसील स्तर के 10 और जिला स्तर पर 15 बड़े मामलों को प्रति माह निपटाने का निर्देश दिया।
संपूर्ण समाधान दिवस में स्टांप वेंडरों के प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त को छोटे स्टांप की किल्लत से अवगत कराया। बताया कि उन्हें 10 रुपये का स्टांप एक बार में उन्हें 20 नग ही मिलता है। इसकी संख्या बढ़ाकर 100 नग किया जाए, जिससे छोटे स्टांप की किल्लत दूर होगी। ऑनलाइन स्टांप निकालने के लिए वेंडरों को आईडी-पासवर्ड देने की भी मांग रखी। मंडलायुक्त ने 50 स्टांप देने के लिए डीएम को निर्देश दिया। रामलीला कमेटी दुद्धी के अध्यक्ष रवींद्र जायसवाल व विहिप दुद्धी के संयोजक संदीप गुप्ता ने दुद्धी होलिका दहन स्थल से अतिक्रमण हटवाने की मांग रखी। शिकायतों की भरमार देख मंडलायुक्त ने अफसरों को दायित्वबोध कराते हुए कहा कि 90 प्रतिशत विभागों की कोई समस्या नहीं थी। सिर्फ राजस्व, पुलिस और बिजली के शिकायतों की अधिकता है। लिहाजा इन विभागों के अधिकारी शिकायतें दूर करने के लिए गंभीरता से काम करें। थाना व जिला स्तर पर बड़े मामलों की श्रेणी बनाकर समाधान करें। इस मौके पर डीएम अभिषेक सिंह, एएसपी राजीव प्रताप सिंह, एसडीएम रमेश कुमार, तहसीलदार सुरेश चंद्र शुक्ला, सीएमओ डॉ नेम सिंह, सीओ दुद्धी रामाशीष यादव, सीओ पिपरी विजय शंकर मिश्रा, डीएफओ मनमोहन मिश्रा, बीडीओ अनिल कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
कुल 282 प्रार्थना पत्रों में से 25 का निस्तारण
सोनभद्र। संपूर्ण समाधान दिवस पर जिले की चारों तहसीलों में कुल 282 प्रार्थना पत्र आए। इसमें 25 का निस्तारण हुआ। दुद्धी में 105 में सात शिकायतें दूर की गई। सदर में तहसीलदार बीके वर्मा व एएसपी विनोद कुमार की मौजूदगी में कुल 70 प्रार्थना पत्रों में आठ, घोरावल में एडीएम वित्त राकेश सिंह, एसडीएम सुशील कुमार यादव की मौजूदगी में 86 प्रार्थना पत्रों में से 6 मामलों का निस्तारण किया। ओबरा में एसडीएम जैनेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कुल 21 मामलों पर सुनवाई हुई। इसमें चार मामलों का समाधान किया।