{"_id":"5ee8faa88ebc3e433922c27c","slug":"police-alert-on-explosives-found-in-dumarkhoh-forest-sonbhadra-news-vns530457794","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूमरखोह के जंगल में विस्फोटक मिलने पर पुलिस अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूमरखोह के जंगल में विस्फोटक मिलने पर पुलिस अलर्ट
विज्ञापन
खलियारी (सोनभद्र)। जिले की सीमा से 500 मीटर दूर बिहार राज्य के यदुनाथपुर थाना क्षेत्र के डूमरखोह के जंगल के रास्ते में नक्सलियों द्वारा बम लगाए जाने की घटना का खुलासा होने पर पुलिस अलर्ट है। मंगलवार को पुलिस, पीएसी और सीआरपीएफ जवानों ने पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के अगुवाई में बार्डर के गांवों में सघन कांबिंग किया।
एसपी के अगुवाई में विभिन्न थानों की पुलिस ने झारखंड और बिहार की सीमा से सटे गांवों में सघन कांबिंग किया। एसपी व सीओ सदर अभिनव यादव ने सुबह करीब दस बजे पनौरा चौकी से खोड़ैला गौ घाट उतरकर बसुहारी में कांबिंग किया। फिर पोखरिया चौकी पर पहुंचे। यहां उन्होंने चौकी का निरीक्षण किया और सिपाहियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। नक्सल मूवमेंट के बारे में पूछताछ की। कांबिंग के दौरान एसपी ने राहगीरों व चरवाहों से नक्सल मूवमेंट की जानकारी ली। ग्रामीणो ंसे डूमरखोह के जंगल में विस्फोटक पदार्थ पाये जाने के बारे में भी जानकारी ली। एसपी ने बसुहारी गांव में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुना। उन्होंने ग्रामीणों को आगाह किया कि यदि गांव में या आसपास के इलाकों में कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई पड़ता है तो उसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दें ताकि ऐसे अवांछनीय तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। उन्होंने ग्रामीणों को सुरक्षा का एहसास कराया और अमन चैन भाई चारे के साथ लोगों को जीवन यापन करने की सलाह दी। कांबिंग के दौरान मांची थाना प्रभारी अरविंद यादव, रायपुर कमलेश पाल, पन्नूगंज महेंद्र कुमार पांडेय, रामपुर बरकोनिया बृजमोहन सरोज, पीएसी नगवां के सहायक कमांडर एचएल चौधरी समेत अन्य शामिल रहे।