फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Police alert for protest

विरोध प्रदर्शन को लेकर पुलिस हुई अलर्ट

Mon, 02 Nov 2020 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
Police alert for protest
सोनभद्र। मजहबी कट्टरता पर फ्रांस के राष्ट्रपति की टिप्पणी को लेकर अलीगढ़ समेत अन्य जिलों में हुए विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसी क्रम में जिले में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। डीजीपी हितेष चन्द्र अवस्थी का फरमान आते ही एसपी आशीष श्रीवास्तव पुलिस व स्थानीय अभिसूचना इकाई ( एलआईयू) को चौकन्ना कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस मुख्यालय से आदेश के मद्देनजर एसपी ने पुलिस और एलआइयू को हिदायत दी है कि कहीं भी भीड़ जुटने न पाए। बाजारों एवं धार्मिक स्थलों खासतौर पर सतर्कता बरती जाए। कोविड-19 के संक्रमण के खतरे और पड़ोसी बिहार प्रांत में विधान सभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन को सरकार पहले से ही किसी भी स्थिति से निबटने के लिए तैयार रहने को कह चुकी है। नक्सल इलाकों के थानों, सीआरपीएफ, पीएसी और एलआइयू को चौबीसों घंटे मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया है। पुलिस को मजहब के नाम पर भीड़ जुटाने वाले तत्वों की पल-पल की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने और प्रभावी कार्रवाई के लिए समय रहते उच्चाधिकारियों व संबंधित थानों को इनपुट देने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि मातहतों को अलर्ट रहते हुए संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed