{"_id":"6824de3886127cdd6a0cd62b","slug":"pole-broke-due-to-car-collision-power-supply-of-13-villages-disrupted-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-128344-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: कार के धक्के से टूटा खंभा, 13 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: कार के धक्के से टूटा खंभा, 13 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप
विज्ञापन
बभनी और म्योरपुर ब्लाॅक क्षेत्र में मंगलवार की रात से कई दर्जनों गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप है। इससे कनेक्शन धारकों में नाराजगी है। एक तो तापमान का पारा हाई दूसरे में बिजली आपूर्ति बंद, ऐसे में ग्रामीणों का घरों में रहना दुश्वार हो गया है।
मंगलवार को नौ बजे रात में अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने विद्युत पोल में कार ने धक्का मार दी। इससे विद्युत पोल टूट गया और आपूर्ति ठप हो गई। संयोग अच्छा था कि भीड़ उस समय नहीं थी नही तो कोई बड़ा हादसा हो जाता।
ठेले पर चना बेचने वाले का नुकसान हो गया। ठेला भी टूट गया। जब विद्युत पोल सही किया गया तो पता चला कि 33 केवीए में फाल्ट हो गया है। बिजली निगम के अधिकारियों ने बताया कि 33 केवीए की लाइन मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन
जल्द आपूर्ति चालू कर दिया जाएगा। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में कभी कभार हल्की आंधी भी आ जाए तो कई दिनों के लिए बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है।
क्षेत्र के बरवें, घघरा, चौना, कोंगा, फरीपान, सांगोबांध, बैना सहित 13 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति ठप है। ग्रामीण अशर्फी लाल, नंद गोपाल, रामसुंदर, राजकुमार, महेश कुमार, अरविंद कुमार आदि ने बिजली आपूर्ति में सुधार की मांग की है।