फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Poison eaten after dispute with husband, death

पति से विवाद के बाद खाया जहर, मौत

Thu, 22 Apr 2021 06:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 06:58 PM IST
विज्ञापन
Poison eaten after dispute with husband, death
बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के बभनी सुकरौन टोला में बुधवार को पति से कहासुनी होने के बाद पत्नी ने गुस्से में आकर जहर खा लिया। परिजनों ने बभनी सीएचसी में भर्ती कराया जहां देर शाम मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजवा दिया।
विज्ञापन

शांति देवी (30) पत्नी सुजीत कुमार निवासी सुकरौन टोला बभनी का बुधवार को पति से घरेलू विवाद को लेकर आपस में कहासुनी हो गई। पति के अनुसार विवाद होने के बाद वह बाहर चला गया। इसी दौरान शांति ने जहर खा लिया। जहर खाने के बाद वह छटपटाने लगी और चिल्लाना शुरू कर दिया। चीख सुनकर पास के लोग दौड़कर आए तो उसके मुंह से झाग निकल रहा था। परिजनों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती कराया। जहां शांति देवी ने देर शाम दम तोड़ दिया। सीएचसी के चिकित्सक ने मेमो के माध्यम से बभनी पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मृतक शांति के पिता ललित निवासी पहाड़ गांव थाना जयनगर सूरजपुर ने बताया कि सात साल पहले मेरी पुत्री ने सुजीत से प्रेम विवाह की थी। तीन बच्चे भी हैं। जहर क्यों खाई यह पता नहीं चल सका। एसएसआई देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed