फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Pipes of water scheme were being carried to every house

Sonebhadra News: ट्रक पर रखकर ले जा रहे थे हर घर जल योजना के पाइप, पकड़े गए

Thu, 25 Jan 2024 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Pipes of water scheme were being carried to every house
सोनभद्र। हर घर नल योजना की पाइप पर चोरों की नजर है। करीब 20 दिन पूर्व सदर कोतवाली क्षेत्र से पेयजल परियोजना के पाइपों की दिनदहाड़े चोरी के मुख्य आरोपी को पुलिस पकड़ भी नहीं पाई, अब घोरावल क्षेत्र से चोरी का मामला सामने आया है। यहां अलग-अलग स्थानों से पाइप चोरी हुई है। कंपनी के अधिकारियाें ने एक मिनी ट्रक में लदे 17 पाइप बरामद किया है। वाहन समेत चालक को पुलिस सौंप दिया है।
विज्ञापन

जिले के सदर, घोरावल सहित कई क्षेत्रों में हर घर नल योजना का कार्य एनसीसी लिमिटेड के माध्यम से चल रहा है। कंपनी के अधिकारी बुधवार की शाम घोरावल कोतवाली क्षेत्र में काम से लौट रहे थे। मुक्खा फाल रोड स्थित देवरीकाठ के पास एक मिनी ट्रक में लोहे की पाइप लदा देख वाहन को रोक लिया।
विज्ञापन

ट्रक में 17 पाइप लदा था। पूछताछ की गई तो पता चला कि यह उन्हीं की कंपनी की पाइप है, जिसे एक हाइड्रा की मदद से ट्रक पर लादकर ले जाया जा रहा था। चालक समेत वाहन को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। वहीं कंपनी के मैनेजर राहुल पांडेय ने पुलिस को तहरीर दी है। बता दें कि इससे पहले सात जनवरी को सदर कोतवाली क्षेत्र के गेंगुआर गांव के पास से क्रेन से दो ट्रकों पर लादकर ले जाई जा रही 15 लाख की पाइपें बरामद की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का रवैया ढिलमुल
लगातार हो रही चोरी के मामले में पूर्व में पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में एनसीसी लिमिटेड के व्यवस्थापक राहुल पांडेय ने बताया था कि जल जीवन मिशन पटवध ग्राम समूह पेयजल योजना के तहत हो रहे कार्य में बिछाने के लिए रखी गई पाइपें लगातार चोरी हो रही हैं। बावजूद मुख्य सरगना पुलिस की पकड़ से दूर है। लगातार चोरी जारी है। जल्द ही चोरी हुए पाइप की सही संख्या सामने आएगी।
केस: एक

मई 2022 में बीजपुर थाना क्षेत्र में भी नमामि गंगे योजना के तहत लोहे की पाइपों की चोरी का मामला सामने आया था। ठेकेदार और स्थानीय लोगों की मदद से चेतवा मोड़ के पास से दो ट्रकों पर लोड पाइपों के साथ चोरों को रंगेहाथ पकड़ा गया था। उनकी निशानदेही पर एक हाइड्रा, दो डीसीएम और चोरी हुई 95 पाइप बरामद किए गए।

---

केस: दो

अगस्त 2022 में धनखड़ मोड़ बैरपान से तीन ट्रकों में नमामि गंगे जलापूर्ति योजना के करीब 97 पाइप बरामद किए गए थे। चोरों की निशानदेही पर छह डीसीएम, एक ट्रैक्टर, एक बोलेरो और फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए थे। इससे इतर पूर्व में पाइब चोरी के मामले में चोपन, सदर कोतवाली, अनपरा सहित अन्य थानों में कई केस इससे संबंधित दर्ज हैं।


केस:3 जिले में चोरों का गिरोह लगातार सक्रिय है। कुछ माह पहले शक्तिनगर में एक परियोजना अंतर्गत लगी लोहे ही पाइप चोरी हुई थी। लगातार पाइप चोरी के मामले में कबाड़ चोरों की भूमिका सामने आई थी। इसके अलावा भी अलग-अलग क्षेत्रों से पाइप चोरी के छिटपुट मामले आते रहे हैं।


पाइप चोरी का मामला संज्ञान में आया है। तहरीर पर पुलिस टीम को लगाया गया है। जल्द ही इसका पर्दाफाश किया जाएगा। - ददन प्रसाद, सीओ घोरावल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed