फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Picture of Apna Dal (S) District Vice President with gun goes viral

Sonebhadra News: बंदूक के साथ अपना दल (एस) के जिला उपाध्यक्ष की तस्वीर वायरल

Wed, 19 Jun 2024 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Picture of Apna Dal (S) District Vice President with gun goes viral
अपना दल (एस) के जिला उपाध्यक्ष की तस्वीर बंदूक के साथ सोशल मीडिया में वायरल हो गई। एक्स पर की गई शिकायत की पुलिस ने जांच की तो मामला कुछ और ही निकला। पुलिस के मुताबिक एक फिल्म की शूटिंग के दौरान फोटो ली गई थी, जिसे अब गलत तरीके से वायरल किया गया है।
विज्ञापन

लोक प्रशासन सुधार मंच की ओर से पुलिस के उच्चाधिकारियों से एक्स पर शिकायत की गई है। इसमें सोशल मीडिया पर प्रसारित अपना दल (एस) के जिला उपाध्यक्ष शिबू खान की हाथ में बंदूक और पिस्टल लिए हुए तस्वीर का हवाला दिया गया है। मामले की गंभीरता को भांपते हुए पुलिस ने जांच शुरू की।
विज्ञापन

ओबरा प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पांच-छह साल पहले एक शार्ट मूवी बगावत में शिबू शेख ने एक रोल किया था। उसमें ये नकली बंदूक और पिस्टल के साथ शूटिंग हुई थी। ये शार्ट मूवी यूट्यूब पर उपलब्ध है। शूटिंग के समय शिबू शेख ने ये तस्वीरें शूटिंग टाइम लिखकर पोस्ट की थी। उसी से किसी ने तस्वीर को शरारत के इरादे से पोस्ट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed