{"_id":"64cd2d7979cea3799e056356","slug":"pickup-carrying-laborers-overturned-19-injured-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-1861-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: मजदूरों को लेकर जा रही पिकअप पलटी, 19 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: मजदूरों को लेकर जा रही पिकअप पलटी, 19 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा। थाना क्षेत्र के बार्डर पर रामपहरी के पास शुक्रवार को मजदूरों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप सवार 19 मजदूरों को चोट आई। सभी को डिबुलगंज संयुक्त अस्पताल ले जाया गया। वहां चार की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। अन्य घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
शुक्रवार की सुबह पाटी ग्राम पंचायत से एक पिकअप मजदूरों को लेकर अनपरा की ओर आ रही थी। जैसे ही वह रामपहरी की चढ़ाई पर पहुंची तो अनियंत्रित होकर पीछे की ओर पलट गई। घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई। सभी घायलों को एंबुलेंस से संयुक्त चिकित्सालय डिबुलगंज में भर्ती कराया गया। घटना में बिंदु कुमारी (18), किरण (30), सीता (21) और मंगला प्रसाद (20) को सिर पर गंभीर चोट के कारण डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य सभी 15 घायलों को उपचार के बाद कर घर भेज दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिकअप में क्षमता से दोगुना लोग सवार थे। ओवरलोड होने के पिकअप चढ़ाई नहीं चढ़ सकी और पलट गई।
सीएम के आदेश के बाद भी पिकअप में ढोए जा रहे मजदूर
पूर्व में मालवाहक वाहनों में हुई दुर्घटना के बाद मुख्यमंत्री ने मालवाहक वाहनों से सवारी ढोने पर प्रतिबंध लगा दिया था। अनपरा क्षेत्र में इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। प्रतिदिन लोग पिकअप के सहारे ही आवागमन करते हैं। चौराहे पर खड़ी यातायात और स्थानीय पुलिस खड़ी रहती है। ये न इन्हें रोकते हैं और ना ही चालान काटते हैं। घायल मजदूरों ने बताया कि मजदूरी के लिए प्रतिदिन नगर में आना पड़ता है। गांव में साधन के नाम पर पिकअप ही है। इसका किराया अन्य वाहनों की अपेक्षा कम है। मजबूरी में इसकी सवारी करना पड़ता है।