{"_id":"68320bacdbaf80163404c418","slug":"permit-for-14-trees-43-trees-were-cut-contractor-sent-to-jail-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-128831-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 14 पेड़ों का परमिट, काट दिए 43 पेड़, ठेकेदार को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 14 पेड़ों का परमिट, काट दिए 43 पेड़, ठेकेदार को भेजा जेल
विज्ञापन
वन रेंज कार्यालय के सामने ही 14 पेड़ों के परमिट की आड़ में सागौन के 43 पेड़ काटने का मामला सामने आया है। फर्जीवाड़े का खुलासा हाेने के बाद वन विभाग ने ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कराया और उसे जेल भेज दिया गया।
बभनी रेंज कार्यालय के सामने सागौन का बगीचा लगा हुआ है। बभनी निवासी किसान के नाम 14 पेड़ों का परमिट कराया गया। परमिट की आड़ में 43 से अधिक पेड़ों की कटाई कर दी गई।
शनिवार की सुबह वन विभाग ने परमिट से अधिक पेड़ काटे जाने की बात स्वीकारते हुए कार्रवाई शुरू की। वन दरोगा राम गोपाल दुबे ने बताया कि अवैध कटान की जानकारी के बाद लकड़ी को सीज कर दिया गया। ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।