फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   People were stunned to see the amazing feats of the devotees participating in the Jaiya procession.

Sonebhadra News: जइया जुलूस में शामिल भक्तों के हैरतअंगेज कारनामे देख लोग दंग

Fri, 27 Mar 2026 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
People were stunned to see the amazing feats of the devotees participating in the Jaiya procession.
दुद्धी में निकली जइया जुलूस में श्रद्धालु-संवाद
दुद्धी। चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन शुक्रवार को नगर में आदिवासी समाज ने जइया जुलूस निकाला। जुलूस में अनूठी आस्था दिखी। इसमें शामिल भक्तों के हैरतअंगेज कारनामे देख लोग दंग रह गए। सुबह से ही आसपास के गांव बीड़र, रजखड़, धनौरा, मल्देवा, जाबर, खजुरी आदि से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं के कारण सड़कों पर भारी भीड़ रही।
विज्ञापन

जुलूस नगर के प्रमुख धार्मिक स्थल मां काली मंदिर, शिव मंदिर और हनुमान मंदिर पर पहुंचा। वहां भक्तों ने परंपरागत ढंग से दर्शन-पूजन किया। श्रद्धालुओं ने देवी सवार भक्तों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद भी लिया। चैत्र नवरात्र में नौ दिनों तक चलने वाले अनुष्ठान के समापन पर नवमी के दिन निकाला जाने वाला यह जुलूस विशेष महत्व रखता है। ग्रामीण परंपरा के अनुसार बैगा मंत्रोच्चार के बीच देवी सवार भक्तों के गाल और जिह्वा में त्रिशूल स्थापित करता है। पूर्णाहुति के बाद सिंदूर लगाकर अनुष्ठान संपन्न किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed