फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   People scorched in the sun, the temperature 43 degrees

Sonebhadra News: धूप में झुलसे लोग, तापमान 43 डिग्री पार

Sun, 21 May 2023 09:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 09:30 PM IST
विज्ञापन
People scorched in the sun, the temperature 43 degrees
सोनभद्र। गर्मी का सितम चरम पर है। रविवार को तापमान 43 डिग्री का आंकड़ा छू गया। तेज धूप से खुद को बचाने के लिए लोग हरसंभव जतन करते नजर आए। घरों में पंखे की हवा भी राहत नहीं दे रही थी। गर्मी के रौद्र रूप ने लोगों की परेशानी बढ़ाई है। एसी, कूलर, फ्रिज की मांग में इजाफा हुआ।
विज्ञापन

पिछले दस दिनों से लोग गर्मी का प्रकोप झेल रहे हैं। दिन में तेज धूप और लू के थपेड़ों से लोग बेहाल नजर आ रहे हैं। हाल यह है कि सुबह नौ बजे के बाद और शाम को छह बजे से पहले लोग घर से बाहर निकलने में कतरा रहे हैं। बेहद जरूरी कार्य से जिन्हें जाना भी पड़ रहा है तो वह सिर पर गमछा, टोपी, चश्मा लेना नहीं भूल रहे। चिकित्सक भी शरीर को पूरी तरह ढककर ही चलने की सलाह दे रहे हैं। इसके अलावा शरीर में पानी की कमी न होने देने के लिए निरंतर शीतल पेय पदार्थों के सेवन पर भी जोर दिया जा रहा है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान जहां 43 डिग्री सेल्सियश रहा तो न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री के नीचे नहीं आया। दिन भर पांच किमी की रफ्तार से गर्म हवा के थपेड़े चलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed