फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   People scared by loud explosion, woman injured, referred to trauma center

Sonebhadra News: तेज धमाके से सहमे लोग, महिला घायल, ट्रामा सेंटर रेफर

Thu, 14 Mar 2024 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
People scared by loud explosion, woman injured, referred to trauma center
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के कटौंधी गांव में बुधवार की सुबह आग तापते समय हुए रहस्यमय विस्फोट से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे लेकर म्योरपुर सीएचसी पहुंचे, जहां उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से उसे वाराणसी ले जाया गया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि कटौंधी गांव में बसंती देवी (40) पत्नी रामलाल बुधवार की सुबह छह बजे घर के बाहर ही आग ताप रही थी। इस दौरान एक जबरदस्त विस्फोट से वहां धुआं-धुआं हो गया। तेज धमाके की आवाज से लोग सन्न रह गए। धमाके के बाद महिला बुरी तरह घायल होकर दूर जाकर गिरी। परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि बसंती देवी घायल है। घायलावस्था में लोग उसे लेकर सीएचसी म्योरपुर पहुंचे। वहां उसके पैर में कई जगह लोहे और शीशे के पतली नुकीली धातु धंसे पाए गए। उसे बहुत खून निकल रहा था। कई जगह से चिकित्सकों ने नुकीली चीजें निकाली लेकिन खून का रुकना कम नहीं हुआ। महिला की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर पहुंचे दुद्धी कोतवाली के एसआई काशी सिंह कुशवाहा ने ग्रामीणों से पूछताछ की। महिला का कहना था कि आग तापने के दौरान एक बड़ा सा गोला ऊपर से आकर जमीन पर गिरते ही फट गया, जिससे वह घायल हो गई। उन्होंने कहा कि मामला गंभीर है। इसकी जांच की जा रही है। वहीं महिला के परिजनों ने बताया कि महिला को जिला चिकित्सालय से भी ट्रॉमा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. पीएन सिंह ने बताया कि महिला के शरीर में काफी मात्रा में शीशा व अन्य नुकीली चीजें धंसी थीं। उसकी हालत गंभीर देख रेफर कर दिया गया। विस्फोट कैसे हुआ, स्पष्ट नहीं हुआ है। दुद्धी कोतवाली प्रभारी नागेश सिंह ने बताया कि सूचना पर जांच के लिए हलका इंचार्ज को भेजा गया था। जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

पत्थर तोड़ने के लिए विस्फोट की आशंका
कटौंधी में जिस जगह घटना हुई, उसके पास में ही निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के लिए बड़े चट्टानों काे तोड़ने के लिए विस्फोटक का इस्तेमाल किया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि इसी तरह के विस्फोट के कारण घटना हुई है। कुछ माह पहले रेणुकूट में भी इसी से जुड़े निर्माण कार्य के दौरान विस्फोट से लोग सहम गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed