फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   People kept suppressing the matter for two months, action started if the victim showed courage

दो माह तक मामले को दबाते रहे लोग, पीड़िता ने हिम्मत दिखाई तो शुरू हुई कार्रवाई

Sat, 30 Jul 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
People kept suppressing the matter for two months, action started if the victim showed courage
घोरावल। भरी पंचायत में निराश्रित महिला के साथ अमानवीयता के बाद भी घटना को छिपाने की पूरी कोशिश हुई। पीड़िता को न्याय दिलाने की बजाय लोक-लाज का भय दिखाकर उसे शांत कराया जाता रहा। जबरन महिला से सुलह भी करा दिया गया था। बावजूद अंधविश्वास में जकड़े लोग उसे धमकी भी देते रहे कि अगर उसने फिर से कोई हरकत की तो उसका अंजाम इससे भी बुरा होगा। बार-बार मिल रही धमकियों से आजिज महिला का सब्र टूटा तो हिम्मत दिखाते हुए कोतवाली पहुंच गई।
विज्ञापन

आदिवासी बहुल इलाकों में जादू-टोने को लेकर लोगों में अंधविश्वास आज भी कायम है। किसी तरह की बीमारी या असामान्य स्थितियों पर समुचित उपचार की बजाय लोग पहले झाड़-फूंक को तरजीत देते हैं। लोगों में जागरूकता की कमी का लाभ ओझा-सोखा भी भरपूर उठा रहे हैं। निराश्रित महिला के साथ हुई घटना में भी ऐसा ही हुआ। पड़ोसी हरी के परिवार में बेटे-बहू की असामान्य स्थिति के लिए उन पर जादू-टोना करने का शक जताते हुए महिला को पकड़ लिया गया। पंचायत में ओझा के कहने पर उसे दोषी भी मान लिया गया और सजा के तौर पर अमानवीय हरकत की गई। हद तो यह रही कि 21 मई को हुई इस घटना के बाद भी पीड़िता को न्याय दिलाने की बजाय लोग उसे ही गलत ठहराते हुए बार-बार शांत कराते रहे। पास-पड़ोस में उसे अन्य लोग भी उसी निगाह से देखने लगे थे। दबाव देकर उससे कहीं शिकायत न करने पर राजी भी कर लिया गया था, मगर बार-बार मिल रही धमकियों और तानों से आजिज होकर महिला ने पुलिस तक जाने की हिम्मत दिखाई।
विज्ञापन

जादू-टोने के शक में हो चुकी हैं हत्याएं
कोतवाली क्षेत्र के सुदूर आदिवासी क्षेत्रों में जादू-टोने के शक में हत्या भी हो चुकी है। दो वर्ष पूर्व लचिया गांव में इसी शक में पड़ोसियों ने महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। यह घटना ऐसे वक्त हुई जब कुछ घंटे बाद ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उभ्भा पहुंचने वाले थे। इसी तरह एक अन्य घटना बर्दिया गांव में हुई, जहां जादू-टोने के शक में भिड़े दो पक्षों में एक महिला की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना संज्ञान में आते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया जा चुका है। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी जा रही है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे ओझाओं की भी सूची तैयार की जा रही है, जो लोगों को अंधविश्वास की ओर धकेल रहे हैं। - संजीव कटियार सीओ, घोरावल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed