{"_id":"5ad634f34f1c1b81028b5091","slug":"people-get-annoyed-at-getting-atms-empty","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम खाली होने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम खाली होने से लोग परेशान
sonbhadra
Updated Tue, 17 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
एटीएम में लटकता ताला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अधिकाशं बैंकों के एटीएम नकदी से खाली हो गए हैं। ऐसे में लोग धन निकालने के लिए एक एटीएम से दूसरे एटीएम का चक्कर लगा रहे। लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लग रही है। लग्न शुरू हो जाने से लोग और परेशान हैं।
राबर्ट्सगंज में ज्यादातर बैंकों के एटीएम खराब पड़े हैं। कइयों के तो शटर तक गिरे हुए हैं। जिन बैंकों के एटीएम खुले भी हैं, वहां लोगों को कैश नहीं मिल रहा है। मंगलवार को नगर के ज्यादातर बैंकों के एटीएम ने उपभोक्ताओं की मंशा पर पानी फेर दिया। नगर के विंध्वासिनी ग्रामीण बैंक के एटीएम में ताला बंद मिला। कैनरा बैंक के एटीएम की मशीन ही खराब रही। स्टेट बैंक, सिंडिकेट बैंक में सर्वर डाउन रहा।
इलाहाबाद बैंक में एटीएम खुले रहे लेकिन काम नहीं कर रहे थे। उसके स्कीन पर सिर्फ आउट आफ सर्विस लिख रहा था। उपभोक्ताओं ने कई बैंकों के एटीम का चक्कर काटा लेकिन हर जगह से उन्हें निराशा ही मिली। मंगलवार को लगन का पहला दिन रहा। कई जगहों पर शादियां हैं। बुधवार और गुरुवार को तो लगन तेज है। ऐसे में बैंकों से रुपये नहीं मिलने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
अनपरा/बीजपुर : ऊर्जांचल में संचालित बैंकों में नकदी की कमी से आमजन को नोट बंदी जैसे हालात का सामना करना पड़ रहा है। नकदी कम होने से एटीएम शो पीस बन कर रह गए हैं । लगन में नकदी नदारद होने से लोगों को बेटियों के हाथ पीले करने के लिए कर्ज लेना पड़ रहा है।
खाता धारक विजय, नंद किशोर, देवकुमार, राजलाल का आरोप है कि नकदी के लिए लोग सप्ताह भर से बैंकों का चक्कर काट रहे हैं । बेटी की शादी की तिथि भी नजदीक आ गई है । खाते में धन होने के बावजूद नकदी की कमी के कारण वे बैंक से रुपये नहीं निकाल पा रहे है। लोगों को डर सता रहा है कि वे अपनी बेटियों के हाथ पिले कर पाएंगे या नहीं। बीजपुर में चार व अनपरा के चार एटीएम रुपये के अभाव में बंद हैं।