फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   People chanted slogans in praise of Veer Bajrangi with flags in their hands

Sonebhadra News: हाथों में ध्वज लेकर लगाए वीर बजरंगी के जयकारे, धूमधाम से निकली यात्रा

Sat, 12 Apr 2025 05:37 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 12 Apr 2025 05:37 PM IST
सार

हनुमान जयंती पर हाथों में ध्वज लेकर भक्तों ने यात्रा निकाली और सुंदरकांड का पाठ किया गया इसके साथ ही आरती उतारी गई। जय बजरंगी का नारा गूंजता दिखाई दिया।
 

विज्ञापन
People chanted slogans in praise of Veer Bajrangi with flags in their hands
यात्रा में शामिल महिलाएं - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बजरंग बली के जन्मोत्सव पर शनिवार को रॉबर्ट्सगंज के मेन चौक स्थित संकट हरण श्री सिद्ध हनुमान मंदिर से ध्वज यात्रा निकाली गई। हाथों में केशरिया ध्वज और गले में केशरिया गमछा धारण कर श्रद्धालुओं ने वीर बजरंगी के जयकारे लगाए। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु थिरकते रहे। इस दौरान मंदिर में सुंदर कांड का पाठ और विशेष आरती भी हुई। 

विज्ञापन


ध्वज यात्रा की शुरुआत संकट हरण श्री सिद्ध हनुमान मंदिर से हुई और नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर में समाप्त हुई। भगवान श्रीराम दरबार की झांकी यात्रा का प्रमुख आकर्षण रही, जिसे देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। पूरे नगर में भक्ति रस की धारा बहती रही और जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।
विज्ञापन


यात्रा के बाद श्री हनुमत जन्मोत्सव की आरती हुई। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में यात्रा के संरक्षक रामजी मोदनवाल, कृष्णमुरारी गुप्ता, अजय शुक्ला, सचिन कुमार गुप्ता, मोनू हर्ष केशरी, रिशु केशरी, उमेश केशरी, कौशल शर्मा, राजू गुप्ता, संगम गुप्ता, नरेंद्र गर्ग, ठाकुर अग्रहरी, राजेश केशरी, लल्लन अग्रहरी, गोविन्द केशरी, संगीता गुप्ता, सरोज केशरी, रूबी गुप्ता आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed