फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   People battled all day long due to severe jam

मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर लगे भीषण जाम से दिन भर जूझते रहे लोग

Sun, 19 Jul 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
People battled all day long due to severe jam
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के आश्रम मोड़ के पास शनिवार और रविवार की रात से ही एक ट्रक के खराब होकर बीच सड़क पर खड़े हो जाने की वजह से दिनभर भीषण जाम लगा रहा है।इसकी वजह से लोगों को आने जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।समाचार लिखे जाने तक जाम की स्थिति जस की तस बनी हुई थी।
विज्ञापन

मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर आश्रम मोड़ के पास एक ट्रक के बीच सड़क पर खराब होकर खड़ा होने की वजह से भीषण जाम लगा रहा।दिन भर लगे जाम की वजह से मार्ग पर चलने वाले वाहनों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। किसी तरह छोटे वाहनों को जाने का रास्ता मिला जिसके वजह से थोड़ी गनीमत जरूर रही, लेकिन जाम की वजह से बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप रहा। जाम की वजह से मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही।दोनों तरफ वाहनों की कतार की वजह से दिनभर मार्ग वनवे में तब्दील रहा। एक तरफ से छोटे वाहनों का आवागमन होता रहा।करीब 16 घंटे से जाम को समाचार लिखे जाने तक नहीं खोला जा सका था। इससे लोगों में नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों ने ओवरलोड वाहनों के संचालन से मार्ग के क्षतिग्रस्त होने की वजह से आए दिन सड़क पर वाहनों के खराब होकर खड़ा होने और लग रहे जाम की वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।मार्ग पर सफर करने वाले लोगों और ग्रामीणों ने तत्काल सड़क की मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed