{"_id":"682cc3ccc7497c38e6018506","slug":"people-angry-with-power-cuts-took-to-the-streets-and-blocked-the-road-sonbhadra-news-c-194-1-son1005-128615-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बिजली कटौती से नाराज लोग सड़क पर उतरे, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बिजली कटौती से नाराज लोग सड़क पर उतरे, लगाया जाम
विज्ञापन
रेणुकूट में पिछले तीन दिनों से नगर की चरमराई बिजली व्यवस्था से आक्रोशित लोग सोमवार की देर रात सड़क पर उतर गए। मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पिपरी पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
इस बीच बिजली आपूर्ति शुरू होने पर लोग वापस लौट गए। तीन दिन पूर्व नगर में आई तेज आंधी पानी के कारण बिजली आपूर्ति बुरी तरह चरमरा गई है। बिजली आने-जाने का कोई समय ही नहीं रह गया है।
पूरी रात लोग बगैर बिजली के सो नहीं पा रहे। सोमवार की सुबह 12 बजे तक कुछ देर तक बिजली आती जाती रही, मगर दोपहर 1 बजे से कटी बिजली जब रात 12 बजे तक नहीं आई तो लोगों का आक्रोश फूट गया।
विज्ञापन
वह रेणुकूट नगर पंचायत के वार्ड पांच के सभासद सोनू के नेतृत्व में सड़क पर उतर गए। इस दौरान लोगों ने बिजली निगम और अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारे लगाए।
लोग मौके पर निगम के अधिकारियों को बुलाने पर पड़े थे। सूचना पर पिपरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। लोग बिजली निगम के अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे।
बातचीत के दौरान ही बिजली आ गई। लोग जाम समाप्त कर वापस लौटे। उपभोक्ताओं का कहना है कि निगम का रवैया उदासीन हो गया है, जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।