फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Peepal tree broken due to strong wind, survivors narrowly

तेज हवा से टूटा पीपल का पेड़, बाल-बाल बचे लोग

Tue, 22 Mar 2022 07:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 07:12 PM IST
विज्ञापन
Peepal tree broken due to strong wind, survivors narrowly
डिबुलगंज बस स्टैंड पर महीनों से सूखा विशालकाय पीपल के पेड़ का आधा हिस्सा मंगलवार की सुबह हवा के तेज झोंके से गिर गया। संयोगवश उस समय आवागमन कम होने से कोई अनहोनी नहीं हुई।
विज्ञापन

डिबुलगंज बस स्टैंड पर स्थित पीपल का पेड़ एक वर्ष पूर्व सूख गया था। सूखे पेड़ की जड़ व शाखाओं को दीमक खोखला कर रहे थे। प्रमुख बस पड़ाव होने के कारण जहां पेड़ के नीचे चबूतरे पर हमेशा यात्री बस की प्रतीक्षा में बैठे रहते थे। वहीं इर्द-गिर्द एक दर्जन से अधिक दुकानों में भी ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है। मंगलवार को हवा के तेज झोंको के बीच पेड़ का आधा हिस्सा गिर गया। मोटी शाखाओं की चपेट में आने से पेड़ के नीचे से गुजर रहा बिजली का तार भी क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी तो आधा हिस्सा ही गिरा है, जबकि पेड़ का आधा सूखा हिस्सा उसी तरह खड़ा है। अगर समय रहते वन विभाग इसे नहीं कटवाया तो कभी भी वह गिर सकता है। इससे जानमाल के क्षति की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed