फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   PDDU Nagar beat Nine Star Obra by two wickets

पीडीडीयू नगर ने नाइन स्टार ओबरा को दो विकेट से हराया

Mon, 18 Jan 2021 06:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 06:14 PM IST
विज्ञापन
PDDU Nagar beat Nine Star Obra by two wickets
दुद्धी। टाउन क्लब मैदान में चल रहे 34वें अंतरराज्यीय टूर्नामेंट में सोमवार को पीडीडीयू नगर और नाइन स्टार ओबरा के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें पीडीडीयू नगर की टीम ने दो विकेट से मैच जीता।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पीडीडीयू नगर की टीम ने पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करते हुए नाइन स्टार ओबरा के खिलाड़ियों ने 20 ओवर के मैच में 220 रन बनाया। गेंदबाजी करते हुए पीडीडीयू नगर के गेंदबाज चंदन ने तीन ओवर में 36 रन देकर दो विकेट चटकाया। विजय यादव ने चार ओवर में 37 रन देकर एक विकेट व विक्रांत ने चार ओवर में 43 रन देकर एक विकेट हासिल किया। जवाबी पारी खेलने उतरी पीडीडीयू नगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और 19.3 ओवर में ही 223 रन 8 विकेट खोकर बना लिए। गेंदबाजी करते हुए ओबरा के गेंदबाज आशुतोष ने चार ओवर में 41 रन देकर चार विकेट, प्रणय ने चार ओवर में 43 रन देकर तीन विकेट और कलीम ने 2.3 ओवर में 35 रन देकर एक विकेट लिया। पीडीडीयू नगर के मनीष को मैन आफ दी मैच चुना गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी भारत सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मैच के निर्णायक गौस मो. खान और डॉ. सुनील गुप्ता रहे। स्कोरिंग की भूमिका आर्यन जायसवाल ने निभाया। मंगलवार का मैच बलिया और रॉबर्ट्सगंज के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed