{"_id":"60f863828ebc3e6fdc5e2027","slug":"pattidars-fight-over-ghosts-sonbhadra-news-vns6017286129","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूत-प्रेत को लेकर पट्टीदारों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूत-प्रेत को लेकर पट्टीदारों में मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महुली। विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के महुली गांव में बुधवार को भूत-प्रेत को लेकर पट्टीदारों में मारपीट हो गई। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाद करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उधर अन्य दो मामले में पुलिस ने मारपीट करने के आरोप में नौ लोगों को धर दबोचा। पूछताछ के बाद सभी का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया गया।
थानाध्यक्ष विनोद सोनकर ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली थी कि महुली गांव में एक परिवार के कुछ लोग भूत-प्रेत को लेकर मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलते ही फोर्स के साथ दारोगा संजय सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखते ही विवाद करने वाले भागने लगे, लेकिन पुलिस कर्मियों ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बसंत आनंद . हृदय नारायण, अजय कुमार का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। वहीं मेदनीखाड़ा में भूमि विवाद में गिरफ्तार किए गए रामबली, बेदीराम,विनोद, राम, गामा, धनेश राम, फागू राम, निवासीगण मेदनीखाड़ का भी चालान कर दिया गया। हरनाकछार गांव में मारपीट करने के आरोप में पकड़े गएगणेश, गोकुल गोंड, नरेश यादव यादव निवासीगण हरनाकछार का भी शांतिभंग में चालान कर दिया गया।