फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Pattidars are breaking into the house and fighting, the police is not listening even on complaints...

Sonebhadra News: पट्टीदार घर में घुस कर रहे मारपीट, शिकायत पर भी नहीं सुन रही पुलिस...

Sat, 01 Feb 2025 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Pattidars are breaking into the house and fighting, the police is not listening even on complaints...
सोनभद्र। साहब, जमीन के विवाद को लेकर पट्टीदार आए दिन मारपीट कर रहे हैं। शिकायत करने पर रायपुर थाने की पुलिस कार्रवाई करने के बजाय भगा दे रही है। यह कहना था शनिवार को रॉबर्ट्सगंज तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंची वैनी की सुलेखा की। चेहरे पर लगे चोट के निशान के साथ पहुंची महिला ने बताया कि 30 जनवरी की रात में आठ बजे पट्टीदारों ने जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट की। बीच बचाव करने आए पति राजू प्रसाद को भी पीटा। पीड़ित दंपती ने एसपी से भी मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं तरावां गांव के राजेश कुमार पांडेय ने संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र देकर जमीन कब्जा मुक्त कराने की मांग की। बताया कि वह बाहर रहकर काम करता है। गांव में मां व पत्नी रहती है। आरोप है उसकी आबादी वाले जमीन पर परिवार के लोग कब्जा कर रहे हैं। मां धर्मावती देवी पहले तीन बार थाना समाधान दिवस और संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र दे चुकी हैं, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। संपूर्ण समाधान दिवस में नायब तहसीलदार ने शिकायत सुनते हुए क्षेत्रीय लेखपाल को निस्तारण के लिए निर्देशित किया। वहीं तहसील के बरईल गांव से आए बुजुर्ग विजय बहादुर ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी जमीन पर कुछ लोग कब्जा कर रहे हैं। जबकि पूर्व में जमीन की पैमाइश कराते हुए पत्थरगड़ी भी करा दी गई है। बावजूद कुछ लोग जबरदस्ती कर रहे हैं। मौके की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की। वहीं सौली ग्राम पंचायत के सत्यनारायण गिरि और पारस गिरि ने प्रार्थना पत्र से ग्राम पंचायत में कराए जा रहे विकास कार्यों की जांच कराए जाने की मांग की है। मनमाने तरीके से काम कराकर सरकारी धन के दुरुपयोग किया जा रहा है। पूर्व में शिकायत के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। रॉबर्ट्सगंज तहसील में जमीन विवाद से जुड़े सबसे अधिक मामले आए, जिनकी सुनवाई करते हुए समाधान का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed