{"_id":"620fe085a4cbc176c9451b74","slug":"patients-increased-in-hospitals-doctors-absent-sonbhadra-news-vns6392866191","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों में बढ़े मरीज, डॉक्टर नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पतालों में बढ़े मरीज, डॉक्टर नदारद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुद्धी। मौसम में उतार-चढ़ाव से बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। स्थानीय सीएचसी की ओपीडी में रोजाना 150 से 200 मरीज पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों की कमी से उन्हें दिक्कतें झेलनी पड़ रही है।
ओपीडी में बीते तीन दिन के आंकड़ों पर गौर करें तो सोमवार को 317, बुधवार को 187 और बृहस्पतिवार को 190 मरीज पंजीकृत हुए। सात विशेषज्ञ चिकित्सकों वाले अस्पताल में वर्तमान समय में अधीक्षक को लेकर मात्र पांच चिकित्सक ही तैनात हैं। ऐसे में मरीजों को दुश्वारी हो रही है। पूर्व अधीक्षक डॉ. गिरधारी लाल को टीकाकरण का प्रभारी बना दिया गया। वहीं डॉ. शाह आलम को कटौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी बनाकर स्थानांतरित कर दिया गया। डॉ. विनोद सिंह भी एक पखवारे के लिए ट्रेनिंग पर गए हैं जबकि अधीक्षक डॉ. मनोज इक्का प्रशासनिक कार्यों में ही व्यस्त रहते हैं। इन परिस्थितियों में वर्तमान समय में एक दंत रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. आलोक सेवा दे रहे हैं। डॉ. संजीव और संविदा पर तैनात चिकित्सक डॉ. मिथिलेश के साथ मरीज देख रहे हैं। इसमें डॉ. संजीव का भी इमरजेंसी, मेडिकल और इनडोर मरीजों में ज्यादा समय गुजरता है। ऐसे हालात में सर्दी-जुकाम का भी इलाज कराने आए मरीजों को दुश्वारी हो रही है। चिकित्सक मरीजों की पहले कोविड जांच करा रहे हैं। निगेटिव मरीजों को दवाओं के साथ गर्म पानी के सेवन, ठंडी चीजों से बचने की सलाह दी जा रही है।