फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Participants displayed talent in swimming championships

तैराकी चैंपियनशिप में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 22 Jun 2017 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Thu, 22 Jun 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
Participants displayed talent in swimming championships
- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

रेणुकूट। हिण्डालको कर्मचारी मनोरंजनालय की ओर से स्टाफ क्लब तरणताल में दो दिवसीय तैराकी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के बालकों के  ग्रुप एक के 50 मीटर फ्री स्टाइल में संस्कार ने प्रथम, यश श्रीवास्तव ने द्वितीय, सौ मीटर फ्री स्टाइल में श्रेयांस ने प्रथम, यश श्रीवास्तव  द्वितीय तथा सौ एवं दो सौ मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में दीपक कुमार ने प्रथम जबकि कृष्णा सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।       

बालकों के द्वितीय ग्रुप के 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में हरिओम ने प्रथम एवं रामकुमार ने द्वितीय तथा सौ मीटर फ्री स्टाइल में रामकुमार ने प्रथम व अरिहंत जैन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिकाओं के प्रथम ग्रुप के 50 व सौ मीटर फ्री स्टाइल में वैशाली जैन ने प्रथम व सौम्या सिंह ने द्वितीय, द्वितीय ग्रुप में 50 मीटर बैक स्ट्रोक में राधिका मोदी ने प्रथम व शुभांगी राय ने द्वितीय तथा बालिकाओं के ही तृतीय ग्रुप में 50 मीटर फ्री स्टाइल में यशी सिंह ने प्रथम व नंदिनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के पूर्व, मुख्य अतिथि, हिण्डाल्को तैराकी संघ के अध्यक्ष तथा संस्थान के महाप्रबंधक कर्मचारी संबंध वीएन ठाकुर ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।  इस अवसर पर भारी संख्या में दर्शकों के साथ-साथ हिण्डाल्को के अधिकारी अमरपाल सिंह, पवन कुमार राय, आर.पी. सिंह, संजय कुमार सिंह, सुदेश्वर प्रसाद, अर्पित त्रिवेदी, गोपाल सिंह व स्वीमिंग कोच भोला दूबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed