फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Parichha's units started when the demand for electricity increased

बिजली की मांग बढ़ी तो पारीछा की इकाइयां हुईं शुरू

Thu, 16 Dec 2021 06:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 06:05 PM IST
विज्ञापन
Parichha's units started when the demand for electricity increased
प्रदेश में शीतलहर के बढ़ते प्रकोप से बिजली की मांग बढ़ी तो सिस्टम कंट्रोल के निर्देश पर महीनों से बंद इकाइयों को चालू किया जाने लगा है। पारीछा बी व सी बिजली घर से उत्पादन शुरू होने से निगम का उत्पादन बढ़कर चार हजार मेगावाट के करीब पहुंच गया है।
विज्ञापन

सितंबर महीने में बिजली घरों में व्याप्त कोयला संकट के बाद सूबे में बिजली की मांग में कमी को देखते हुए सिस्टम कंट्रोल के निर्देश पर पारीछा व हरदुआगंज की इकाइयों को बंद करा दिया गया था। दो दिन से प्रदेश में शीतलहर के कारण बिजली की मांग में एक हजार मेगावाट से अधिक इजाफा हुआ है। बृहस्पतिवार सुबह प्रदेश में बिजली की अधिकतम मांग 17497 मेगावाट दर्ज की गई। इससे पूर्व बुधवार सुबह भी बिजली की मांग 17 हजार मेगावाट से अधिक थी। इसे देखते हुए पारीछा बी व सी की इकाइयों को तत्काल लोड पर लेने का निर्देश जारी किया गया। पारीछा विद्युत गृह के सीजीएम इं. एमके सचान ने बताया कि बुधवार शाम को ही इकाइयों को लाइटअप किया गया था। रात में एक बजे इकाइयों को सिंक्रोनाइज कर लिया गया। हालांकि तकनीकी खराबी के कारण बृहस्पतिवार को 250 मेवा की छठीं इकाई ट्रिप कर गई। इसका अनुरक्षण किया जा रहा है। शुक्रवार को इसे भी लाइटअप कर लिया जाएगा। पारीछा की इकाइयों के उत्पादनरत होने व हरदुआगंज ई परियोजना से बगैर कमीशनिंग के ही 500 मेवा से अधिक उत्पादन होने के कारण निगम का उत्पादन बढ़कर 3775 मेगावाट पहुंच गया है। अनपरा की सभी इकाइयों से भी पूर्ण क्षमता से उत्पादन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed