फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   parali burn

पराली जलाने से रोकने के लिए 13 टीमें गठित

Mon, 11 Nov 2019 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
parali burn
सोनभद्र। जिले में फसलों के अवशेष (पराली) जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए जिले स्तर पर 13 टीमों का गठन किया गया है। इसमें राजस्व, विकास, कृषि, प्रदूषण नियंत्रण विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को नामित किया गया है।
विज्ञापन

कृषि उप निदेशक डीके गुप्ता ने बताया कि ब्लॉक राबर्ट्सगंज का घोरावल पन्नूगंज मार्ग का उत्तरी भाग के लिए एसडीएम सदर को अध्यक्ष, जिला कृषि अधिकारी व सीओ सिटी को सदस्य बनाया गया है। सदर ब्लॉक के ही घोरावल पन्नूगंज मार्ग का दक्षिणी भाग के लिए तहसीलदार सदर अध्यक्ष, जिला कृषि रक्षा अधिकारी व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सदस्य, चतरा ब्लॉक में नायब तहसीलदार राबर्ट्सगंज अध्यक्ष, एडीओ कृषि व प्रभारी निरीक्षक पन्नूगंज थाना सदस्य, नगवां ब्लॉक के लिए बंदोबस्त अधिकारी, चकबंदी अध्यक्ष, बीडीओ नगवां व थानाध्यक्ष रायपुर सदस्य बनाए गए हैं। चोपन ब्लॉक के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग के पश्चिम का क्षेत्र में सहायक अभिलेख अधिकारी, ओबरा अध्यक्ष, बीडीओ राबर्ट्सगंज, एसओ ओबरा सदस्य, चोपन के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग के पूर्वी क्षेत्र के लिए तहसीलदार न्यायिक राबर्ट्सगंज अध्यक्ष, एडीओ पंचायत चोपन व कोन एसओ सदस्य बनाए गए हैं। इसी तरह कई अन्य क्षेत्रों के लिए भी टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed