फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Panic over the death of four people in 24 hours

24 घंटे में चार लोगों की की मौत से दहशत

Sat, 01 May 2021 06:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 06:40 PM IST
विज्ञापन
Panic over the death of four people in 24 hours
चुर्क। चुर्क क्षेत्र में बीते 24 घंटे में चार लोगों की मौत की खबर ने हर किसी को दहशत में डाल दिया। मौत के बाद से पूरे क्षेत्र में सन्नाटा व मातम पसरा है। लोग अब घरों से निकलना बंद कर रहे हैं। हालांकि सभी मौत किस कारण से हुई यह साफ नहीं, लेकिन ये सभी मौत घरों व हॉस्पिटल में हुई हैं।
विज्ञापन

चुर्क मुसही निवासी हरिनाथ सिंह जो प्राइमरी स्कूल के अध्यापक थे उनकी आकस्मिक निधन हो गया। निधन के बाद से परिवार में मातम है। मृत्यु का कारण अभी पता नहीं चल सका। वहीं नगर पंचायत चुर्क-घुरमा के वार्ड नंबर तीन चुर्क रेलवे रोड निवासी बबलू पुत्र गुलाब की तबीयत अचानक खराब हो जाने से मौत हो गई। नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ निवासी गणेश दादा का निधन हो गया। दो-तीन दिन पहले इनकी तबीयत खराब हुई थी। शुक्रवार को परिजन राबर्ट्सगंज में एक्सरे करवाने के लिए लेकर गए थे। वहां से लौटते समय रास्ते में मृत्यु हो गई। बिल्डिंग मैटेरियल का व्यवसाय कर रहे शिवहरि शर्मा की पत्नी का निधन हो गया। गांव में इस समय दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed