फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Pandit Kamalapati Tripathi gave his vehicle after taking off the flag if the vehicle of the opposing candidate was damaged

विरोधी प्रत्याशी का वाहन बिगड़ा तो झंडा उतारकर पंडित कमलापति त्रिपाठी ने दे दिया था अपना वाहन

Wed, 02 Feb 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Pandit Kamalapati Tripathi gave his vehicle after taking off the flag if the vehicle of the opposing candidate was damaged
मौजूदा समय में चुनाव के दौरान मैदान में ताल ठोंक रहे दो उम्मीदवार एक-दूसरे को नीचा दिखाने और नुकसान पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते, मगर पहले नेताओं में ऐसा भाव नहीं था। चुनाव में विचारधाराओं की लड़ाई होती थी। उनकी सोच भले ही अलग-अलग रही हो, लेकिन आपस में कटुता नहीं थी। तभी तो प्रचार के दौरान आमना-सामना होने पर वह न सिर्फ प्रेम से मिलते बल्कि हर संभव मदद भी करते थे। चुनाव से जुड़ा ऐसा ही एक किस्सा है वर्ष 1977 के लोकसभा चुनाव के दौरान का।
विज्ञापन

यह वह दौर था जब देश में इमरजेंसी के बाद चुनाव हो रहा था। उस किस्से को याद करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार, पत्रकार और शिक्षक भोलानाथ मिश्र बताते हैं कि शिवसंपत राम भारतीय लोकदल के उम्मीदवार थे, जबकि राम स्वरूप कांग्रेस के उम्मीदवार थे। पं. कमला पति त्रिपाठी कांग्रेस प्रत्याशी का प्रचार करने राबर्ट्सगंज की ओर आ रहे थे। तब राबर्ट्सगंज अविभाजित मिर्जापुर का हिस्सा था। शिवसंपत राम चुनाव प्रचार के बाद अहरौरा की तरफ से लौट रहे थे। अहरौरा घाटी के समीप उनकी गाड़ी अचानक खराब हो गई। शिवसंपत राम मायूस होकर अपने समर्थकों के आने की बाट जोह रहे थे। संयोग से उसी दौरान पं. कमलापति त्रिपाठी वहां पहुंच गए। उनकी नजर भारतीय लोक दल का झंडा लगे वाहन पड़ी तो उत्सुकता में वहीं रुक गए। शिवसंपत राम को देखकर उनकी परेशानी पूछी। जब वाहन खराब होने की जानकारी हुई तो उन्होंने काफिले के एक वाहन से कांग्रेस का झंडा उतरवाया और शिवसंपत राम को सौंप दिया। कहा कि आप गाड़ी लेकर जाइए। राबर्ट्सगंज पहुंचने के बाद कोई मिस्त्री भेज दीजिएगा, वह वाहन मरम्मत कर ले जाएगा। इस चुनाव में शिवसंपत राम 235164 वोट पाकर एकतरफा जीते थे जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को महज 72120 वोट मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed