{"_id":"5e42f14d8ebc3ee5d653c336","slug":"pandit-deendayal-s-dream-will-be-fulfilled-with-the-development-of-antyodaya-society-sonbhadra-news-vns510051087","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंत्योदय समाज के विकास से पूरा होगा पं. दीनदयाल का सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंत्योदय समाज के विकास से पूरा होगा पं. दीनदयाल का सपना
विज्ञापन
भाजपा जिला कार्यालय में पं.दीनदयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित करते भाजपा जिलाध्यक्ष
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज स्थित सदर विधायक के कार्यालय पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। विधायक भूपेश चौबे ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके सपनों को साकार करने के लिए सतत प्रयास का संकल्प दोहराया। कहा कि वह जीवन पर्यंत गरीब, वंचित तबके के हक की लड़ाई लड़ते रहे। अंत्योदय समाज का विकास उनका सपना था, जिसे पूरा करने के लिए वह सदैव प्रयासरत रहेंगे। कार्यकर्ताओं ने भी पं. दीनदयाल के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया। संदीप मिश्रा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
भाजपा के जिगना सेक्टर पर कार्यक्रम आयोजित कर पं. दीनदयाल उपाध्याय के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने कहा कि वह सदैव सत्य की रक्षा के लिए दृढ़ रहे। प्रशासनिक परीक्षा उत्तीर्ण रकने के बावजूद गोरी हुकूमत की नौकरी ठुकरा दी। आजीवन संघ प्रचारक के रूप मेें गरीब, वंचित समाज की सेवा में लगे रहे।अध्यक्षता सियाराम पटेल ने और संचालन बूथ अध्यक्ष सुमित सिंह ने किया। लवकुश शर्मा, ददन, अशुमान, पंकज पटेल, गोविंद सिंह ,हरिचरन भारती, अनिल पासवान, चंद्रभान सिंह, यज्ञनारायण सिंह, गोरखनाथ सिंह,लालबहादुर सिंह, अरविंद खरवार, दीपक भारती, रविंद्र भारती, शिवनाथ गुप्ता, दीपू मिश्रा, शंभू भारती आदि मौजूद रहे।
ब्रहम बाबा सेक्टर बूथ पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीत रावत ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय महान विचारक और नेता थे। कम समय में उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल कर ली थीं। सभासद अभिषेक गुप्ता, अमन वर्मा, सुधीर, शरणराज, धीरेंद्र पांडेय, चंदन, बृजेश शास्त्री आदि मौजूद रहे।