फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Panchayat was held several times, still husband's suspicions were not dispelled

Sonebhadra News: कई बार हुई पंचायत, फिर भी नहीं दूर हुआ पति का शक

Thu, 08 Feb 2024 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Panchayat was held several times, still husband's suspicions were not dispelled
म्योरपुर। सुपाचूआ गांव में किसान रामकिशुन की हत्या से लोग सकते में हैं। हत्या का कारण भी चौंकाने वाला है। पुलिस के मुताबिक पति के शक करने से आजिज होकर पत्नी ने यह कदम उठाया। परिवार से पूछताछ में इस विवाद में दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन

बताते हैं कि दोनों के बीच इसे लेकर गांव में ही कई बार पंचायत भी हुई थी, बावजूद पति मानने के लिए तैयार ही नहीं था। मृतक की पत्नी फूलमती मजदूरी करती है। काम के लिए वह रेणुकूट तक जाती थी। दोनों बेटे भी हैदराबाद में मजदूरी के लिए गए हुए हैं। बड़ी बहू अलग रहती थी और वह अपने मायके गई हुई थी। छोटी बहू कुसुम ही सास ससुर के साथ रहती थी। पुलिस के मुताबिक पत्नी के मजदूरी के लिए अक्सर बाहर जाने के कारण पति उस पर शक करता था। कई बार दोनों के बीच इस कदर विवाद हुआ कि दूसरों को हस्तक्षेप करना पड़ता था। घटना के दिन भी वह रात में किसी कार्यक्रम से घर आई तो पति उस पर आरोप लगाने लगा। विवाद देर तक चलता रहा। छोटी बहू व अन्य लोग अपने घरों में सोने चले गए, लेकिन दोनों झगड़ते ही रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed