{"_id":"5eca99578ebc3e90460229e2","slug":"pampwa-of-lohra-village-jhapri-tola-seal-of-madhupur-sonbhadra-news-vns5264657138","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहरा गांव का पंपवा, मधुपुर का झपरी टोला सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहरा गांव का पंपवा, मधुपुर का झपरी टोला सील
विज्ञापन
सोनभद्र। मुंबई से आए युवक और उसके बेटे को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर प्रशासन ने युवक के ससुराल राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोहरा गांव के पंपवा टोला व उसके घर मधुपुर के झपरी टोला को सील कर दिया है। प्रशासन ने पंपवा टोला को त्रिज्या आकार में चार सौ मीटर तक सील किया है। साथ ही युवक के संपर्क में आए उसके ससुराल वालों समेत आठ लोगों को जिला अस्पताल में क्वारंटीन कर दिया गया है। पंचायत राज विभाग ने पंपवा टोला और झपरी गांव के प्रत्येक घर को सैनिटाइज करा दिया है।
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मधुपुर ग्राम पंचायत के झपरी टोला का एक व्यक्ति अपने भाई, पत्नी और दो बच्चों के साथ कुछ दिन पूर्व मुंबई से लौटा था। वह ट्रक से सभी के साथ मधुपुर आया था। फिर अपने घर गया और परिवार वालों से मिला। इसके बाद वह अपने ससुराल लोहरा ग्राम पंचायत के पंपवा टोला गया। वहां उसके साथ उसकी पत्नी और बच्चे भी गए। जब युवक की तबियत खराब हुई तो वह पहले खुद डायट में अपनी जांच कराने गया और फिर वहांसे लौट आया। फिर दूसरे दिन वह एक ही बाइक से अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को लेकर जांच कराने गया। वहां से टेंपरेचर ज्यादा होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चारो को जिला अस्पताल में क्वारंटीन कर दिया था। साथ ही सभी का सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया था। शनिवार की देर शाम युवक और उसके छह साल के बेटे की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव मिलने पर हड़कंप मच गया। प्रशासन ने इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पिता-पुत्र को मिर्जापुर भेज दिया।