फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Paddy procurement Samajwadi Party members staged protest at Collectorate submitted memorandum DM

UP: धान खरीद...सपाजनों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, डीएम को पत्रक; कहा- किसानों के साथ हो रही धोखेबाजी

Fri, 16 Jan 2026 08:12 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 16 Jan 2026 08:12 PM IST
सार

Sonbhadra News: यूपी के सोनभद्र में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। डीएम को पत्रक साैंपकर कहा कि अन्नदाताओं के हित में धान खरीद जल्द शुरू किया जाए।

विज्ञापन
Paddy procurement Samajwadi Party members staged protest at Collectorate submitted memorandum DM
कलेक्ट्रेट पर प्रददर्शन के दाैरान सपाजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनपद में धान खरीद केंद्रों पर खरीद बंद किए जाने और वर्ष 2025-26 में धान खरीद में मिलरों की कथित मिलीभगत से हुए भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए सपा नेताओं ने किसान हित में धान खरीद तत्काल शुरू कराने की मांग की।

विज्ञापन




समाजवादी लोहिया वाहिनी के बैनर तले हुए इस प्रदर्शन का नेतृत्व राष्ट्रीय सचिव विवेक सिंह पटेल एवं सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष जितेश गौतम ने की। बड़ी संख्या में सपा और लोहिया वाहिनी कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन


सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव विवेक सिंह पटेल ने आरोप लगाया कि सोनभद्र में किसानों के साथ लगातार धोखा हो रहा है। पहले खाद की किल्लत और अब धान खरीद बंद कर किसानों का शोषण किया जा रहा है। उनका कहना था कि 2025-26 में केंद्रों पर की गई खरीद में मिलर संचालकों की मिलीभगत सामने आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जताई नाराजगी

किसानों से औने-पौने दाम पर धान लेकर उसे सरकारी दर पर बेचा जा रहा है। महिला सभा की जिलाध्यक्ष अधिवक्ता गीता गौड़, नगर अध्यक्ष पारब्रम्ह सिंह और लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष जितेश गौतम ने संयुक्त रूप से कहा कि भाजपा सरकार में किसान सबसे ज्यादा परेशान हैं। फसल तैयार होने के बाद भी खरीद केंद्र किसानों की मदद करने के बजाय मुंह फेर ले रहे हैं। 

लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कृष्णा ने चेतावनी दी कि यदि धान खरीद शीघ्र बहाल नहीं हुई तो सपा सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान सपा नेता मनीष मिश्रा, लोहिया वाहिनी जिला महासचिव इमरान अहमद, छात्र सभा मीडिया प्रभारी अवनीश मिश्रा, दिलशाद अहमद, सुशील भारतीय, आशीष कश्यप, राहुल पटेल, अभिषेक चौबे, विनोद पांडेय, धीरज कुमार पांडेय सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed