फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Paddy procurement exceeds target in Sonanchal, 43 purchasing centers closed

Sonebhadra News: सोनांचल में लक्ष्य से अधिक हुई धान खरीद, 43 क्रय केंद्र किए बंद

Wed, 05 Feb 2025 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Paddy procurement exceeds target in Sonanchal, 43 purchasing centers closed
धान खरीद के लिए मिले लक्ष्य को जिला प्रशासन ने समय रहते पूरा कर लिया है। अभी 28 फरवरी तक धान खरीद होगी। अब तक लक्ष्य के मुकाबले 105 प्रतिशत धान खरीद हो चुका है।
विज्ञापन

43 क्रय केंद्रों पर किसानों की संख्या नहीं के बराबर आने के कारण इन केंद्रों को बंद कर दिया गया है। अब सिर्फ 28 केंद्रों पर धान खरीद हो रहा है। जनपद सोनभद्र में एक नवंबर से धान खरीद शुरू है। धान खरीद के लिए जनपद के सभी दस ब्लॉकों में कुल 71 क्रय केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन

शासन स्तर से खरीफ सीजन 2024-25 में कुल एक लाख पांच हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य जनपद सोनभद्र को मिला है। इसके सापेक्ष पांच फरवरी तक जनपद में एक लाख 11 हजार मीट्रिक टन की खरीद हो चुका है। 10 हजार से अधिक किसानों से धान खरीद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 97.2 प्रतिशत किसानों का भुगतान भी हो चुका है। शेष किसानों का धान का भुगतान एक सप्ताह के अंदर किए जाने का दांवा किया जा रहा है। क्रय केंद्रों से 90 प्रतिशत धान का उठान किया जा चुका है।

इस संबंध में डिप्टी आरएमओ अमित कुमार चौधरी का कहना है कि 71 में से 43 क्रय केंद्र बंद कर दिए गए हैं। यहां किसानों की संख्या शून्य थी। 28 क्रय केंद्र अभी खुले हैं, जहां 28 फरवरी तक धान खरीद किया जाएगा। शासन से मिले लक्ष्य से अधिक धान खरीद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed