फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Paddy laden truck overturned uncontrollably on the side of the road

अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा धान लदा ट्रक

Thu, 12 May 2022 06:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 06:57 PM IST
विज्ञापन
Paddy laden truck overturned uncontrollably on the side of the road
चतरा ब्लॉक के रामगढ़ से धान लादकर राजगढ़ मिर्जापुर जा रहा एक ट्रक बुधवार की रात में सजौर गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पलटने से चालक को हल्की चोट आई है। बताया जा रहा है कि दस चक्का ट्रक पर धान लोड होने के बाद चालक राजगढ़ के लिए निकला था। रात दस बजे तक वह सजौर गांव के पास पहुंच गया। भोजन करने के लिए चालक धान लदे ट्रक को सड़क की पटरी पर खड़ा करने लगा। इसी दौरान बैक करने पर ट्रक का पिछला चक्का गड्ढे में चला गया। इसके बाद अनियंत्रित ट्रक पलट गया। ट्रक पर लदी धान की बोरियां खेत में बिखर गई। ट्रक पलटने से सड़क के समीप बना नाला भी क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह से ट्रक से चालक को निकाला। बृहस्पतिवार की सुबह दूसरे ट्रक पर धान लादने के बाद ट्रक को सीधा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed