फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Paddy crop ruined by ash washed in by rainwater

Sonebhadra News: बारिश के पानी के साथ बहकर आई राख से धान की फसल चौपट

Sun, 23 Aug 2026 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Paddy crop ruined by ash washed in by rainwater
म्योरपुर ब्लॉक के रणहोर गांव मे राख से नुकसान हुई फसल। संवाद
अनपरा। म्योरपुर ब्लॉक के रणहोर ग्राम पंचायत में हो रहा राख भराव में बरती जा रही लापरवाही से आसपास के किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। बारिश के कारण खेतों में राख युक्त पानी भर गया, जिससे कई बीघा की फसल नष्ट हो गई। करीब एक वर्ष पूर्व रणहोर गांव के मिर्चाधुरी टोले में राख भराव का कार्य चल रहा है लेकिन राख भराव के लिए किनारों पर कोई सुरक्षा दीवार नहीं बनाई गई है। राख भराव कर पहाड़नुमा बना दिया गया है। गत दिनों से हो रही बारिश के कारण राख पानी के साथ बहकर आसपास खेतों में बहकर राख जम गई है, जिससे किसानों की कई बीघा में लगी धान की फसल खराब हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने अपनी भूमि राख भराव के लिए दी हुई है। राख भराव का कार्य करा रहे ठेकेदार ने राख भराव के लिए कोई सुरक्षा दीवार नहीं बनाई है। लगातार राख गिराने से वहां राख का पहाड़ खड़ा हो गया है। आम दिनों में भी राख हवा के साथ उड़कर खेतों और घरों में जाता है। इसे लेकर हम लोगों ने ठेकेदार से बात कर किनारे सुरक्षा दीवार बनाने के लिए कहा ठेकेदार ने यह कहकर टाल दिया कि जल्द ही कराया जाएगा, लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी सुरक्षा दीवार नहीं बनाया गया। अब बारिश के पानी के साथ राख हम लोगों के खेतों में घुस गया है। किसानों ने नुकसान हुए फसल के नुकसान की भरपाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed