{"_id":"58a9e11e4f1c1b5833d89f1e","slug":"over-certificate-for-live-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवित प्रमाण पत्र के लिए भागदौड़ खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवित प्रमाण पत्र के लिए भागदौड़ खत्म
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Sun, 19 Feb 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
निगाही में भविष्य निधि संगठन के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते क्षेत्रीय आयुक्त महेंद्र सिंह और अन्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोयला खान भविष्य निधि के पेंशनरों को अब जीवित प्रमाणपत्र के लिए अनावश्यक भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। बस इसके लिए नजदीकी भविष्य निधि दफ्तर में जरूरी प्रपत्रों के साथ फिंगर प्रिंट देना होगा। इसके बाद प्रतिवर्ष सिर्फ बैंक या जीवन प्रमाण ऐप पर अपना अंगूठा दबाकर खुद के जीवित होने की जानकारी दे देनी होगी। शनिवार को कोयला खान भविष्य निधि के सिंगरौली कार्यालय की तरफ से इसको लेकर एनसीएल की निगाही परियोजना के स्टेडियम में बायोमेट्रिक जीवन प्रमाण-पत्र जागरूकता कार्यक्रम और पेंशनर आधार संख्या संग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पेंशनरों को जरूरी जानकारी दी गई।
क्षेत्रीय आयुक्त महेंद्र सिंह, प्रभारी महाप्रबंधक निगाही अनिल झा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बताया कि कोयला खान भविष्य निधि के सभी पेंशनर अपना आधार कार्ड, सीएमपीएफ़ संख्या, मोबाइल नंबर की जानकारी के साथ अपने फिंगर प्रिंट जमा करा कर, हर वर्ष जीवन प्रमाण पत्र जमा कराने की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। सीएमपीएफ़ मेंबर को जीवन प्रमाण देने के लिए केवल अपना फिंगर प्रिंट अपने बैंक की शाखा, सीएमपीएफ़ कार्यालय या एंड्रोइड मोबाइल पर जीवन प्रमाण ऐप की सहायता से देना होगा। क्षेत्रीय आयुक्त ने कहा कि कार्यक्रम में मौजूद लोग दूसरों को भी इससे अवगत कराएं ताकि कोई भी पेंशनर जीवित प्रमाणपत्र को लेकर अनावश्यक परेशान न होने पाए। कार्यक्रम में एक हजार पेंशनरों ने प्रतिभाग किया।