फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Over 38 Days, Two of the 72 Procurement Centers Remained Closed; 83,330 Quintals of Wheat Purchased from 1,568 Farmers.

Sonebhadra News: 38 दिन में 72 क्रय केंद्रों में दो बंद, 1568 किसानों से खरीदा 83330 क्विंटल गेहूं

Fri, 08 May 2026 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Over 38 Days, Two of the 72 Procurement Centers Remained Closed; 83,330 Quintals of Wheat Purchased from 1,568 Farmers.
गया रतवल स्थित क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने के लिए खड़े वाहन।
सोनभद्र। जिले में गेहूं खरीद के लिए 72 क्रय केंद्र खोले गए थे, मगर सिर्फ 70 क्रय केंद्रों पर ही गेहूं खरीद की जा रही है। दो क्रय केंद्र गेहूं खरीद शुरू होने से पहले बंद कर दिए गए। इस बीच 38 दिनों में इन क्रय केंद्रों पर 1568 किसानों से करीब 83330 क्विंटल गेहूं खरीद किया जा चुका है। क्रय केंद्रों पर प्लास्टिक का बोेरा उपलब्ध नहीं होने से जूट के बोरे में ही गेहूं खरीद किया जा रहा है। क्रय केंद्रों पर करीब 1.75 लाख बोरा उपलब्ध है।
विज्ञापन

शासन केे निर्देश पर 30 मार्च से गेहूं खरीद शुरू है। शुरूआत में बोरे की कमी की वजह से क्रय केंद्रों पर खरीद प्रभावित रहीं। प्लास्टिक के बोरे उपलब्ध नहीं होने से कोटेदारों के यहां से बोरे उपलब्ध कराए गए। हालांकि फिर मंडल स्तर पर टेंडर कराते हुए बोरा क्रय केंद्रों पर उपलब्ध कराया जा रहा है। मौसम को देखते हुए अधिकांश किसान अपने खेत-खलिहान से ही गेहूं व्यापारियों को बेच दिया। इसमें अधिकांश किसान ऐसे रहे जिनके पास खुद का साधन नहीं था और उनके पास गेहूं डंप करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं था। किसानों का आरोप है कि क्रय केंद्रों पर किसानों से अधिक व्यापारियों की भीड़ पहुंच रही है। किसानों से 2100 से 2200 रुपये प्रति क्विंटल के दर से गेहूं खरीदकर व्यापारी सरकारी केंद्रों पर 2585 रुपये प्रति क्विंटल के दर से बेच रहे हैं।
विज्ञापन


क्रय केंद्रों पर 1.75 लाख बोरा उपलब्ध

जिले में संचालित 70 क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद के लिए जूट का बोरा उपलब्ध कराया जा रहा है। पिछले साल तक क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद प्लास्टिक की बोरी में होती रहीं। मगर इस साल अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध की वजह से प्लास्टिक के बोरी की कमी बनी हुई है। ऐसे में क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद के लिए जूट के बोरे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पिछले दिनों टेंडर कराते हुए क्रय केंद्रों पर करीब 3.25 लाख बोरा (650 गांठ) उपलब्ध कराया था। अभी भी क्रय केेंद्रों पर करीब 1.75 लाख (350 गांठ) बोरा उपलब्ध है। एक गांठ में 500 बोरा आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 70 केंद्रों पर गेहूं खरीद हो रहा है। सभी केंद्रों पर बोरे की उपलब्धता पर्याप्त है। अब तक 83330 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। - अमित कुमार चौधरी, डिप्टी आरएमओ।

गया रतवल स्थित क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने के लिए खड़े वाहन।

गया रतवल स्थित क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने के लिए खड़े वाहन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed