फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Over 11 hundred exam left

11 सौ से अधिक ने छोड़ी परीक्षा

Sun, 15 Oct 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Sun, 15 Oct 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
Over 11 hundred exam left
ें परीक्षार्थियों की जांच करती शिक्षिकाएं।
जिले मेें रविवार को छह परीक्षा केंद्रों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) हुई। दोनों पालियों की परीक्षा में 5934 परीक्षार्थियों को उपस्थित होना था। लेकिन किन्हीं कारणों से 1174 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर कालेज राबर्ट्सगंज में प्रथम पाली की परीक्षा में नकल करते एक महिला पकड़ ली गई। परीक्षकों ने उसे रस्टीकेट कर दिया। सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में प्रश्न पत्र एवं कापियां खोली गई। परीक्षा के दौरान प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारी भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। प्रथम पाली मेें प्राथमिक स्तर की परीक्षा सुबह दस बजे से 12.30 बजे तक शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) हुई। राबर्ट्सगंज में स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज, संत जेवियर्सं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आदर्शं इंटर कालेज, राजा शारदा महेश इंटर कालेज, डीएवी सीनियर एकेडमी पब्लिक स्कूल और राजकीय बालिका डिग्री कालेज छपका परीक्षा केंद्र पर नौ बजे से परीक्षार्थियों की भीड़ लगने लगी थी। प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी लेने के बाद अंदर जाने दिया गया। प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 2970 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, लेकिन 2332 ही परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिया। परीक्षा में 638 परीक्षार्थी अनपुस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा ढाई बजे से पांच बजे तक हुई। इसमें 2964 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से परीक्षा में 2428 परीक्षार्थी ही उपस्थित हुए और 536 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दो-दो पर्यवेक्षक, एक केंद्र व्यवस्थापक व आवश्यकतानुसार शिक्षक तैनात किए गए थे। एडीएम उमाकांत तिवारी, सदर एसडीएम विशाल यादव, एएसपी अरूण कुमार दीक्षित, डीआईओरएस राजशेखर सिंह रहे।
विज्ञापन

, बीएसए गोरखनाथ पटेल, सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी, ओबरा सीओ डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह अलग-अलग केंद्रों का भ्रमण कर जायजा लेते रहे। डीआईओएस ने 5934 परीक्षार्थियों में से 1174 परीक्षार्थियों के अनुपस्थित होने की पुष्टि करते हुए कहा कि परीक्षा सकुशल संपन्न हुई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed